SpiceJet Passengers Stuck: एक बार फिर वायरल हुआ 'स्पाइसजेट' का वीडियो, यात्रियों को किया कैद
वायरल वीडियो में शख्स बता रहा है कि फ्लाइट डिले हो गई थी, जिसके बाद यात्रियों को 1 घंटे से भी ज्यादा समय तक इंतजार कराया गया और पानी तक नहीं दिया गया।

फ्लाइट के सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल होते हैं। बीते दिनों स्टाफ के यात्रियों संग रूड बिहेवियर के कई वीडियोज सामने आए हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिर वायरल हो रहा है, जिसमें एयर इंडिया की फ्लाइट एक घंटे डिले हुई। लेकिन इस बीच स्टाफ नदारद रहा। यात्रियों में बुजर्ग लोग भी शामिल थे। ऐसे में जब उन्होंने पानी मांगा, तो स्टाफ ने बड़ी ही बदतमीजी से जवाब दिया।

स्पाइसजेट के स्टाफ का रूड बिहेवियर
पिछले कुछ दिनों से एयर इंडिया को लेकर जबरद्सत कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है। बीते दिनों यात्री का महिला के ऊपर पेशाब करने का वाकया खूब सुर्खियों में रहा। हालांकि, ये मामला अब भी कोर्ट में चल ही रहा है। एयरइंडिया को लेकर ये मुद्दा अभी ठंडा नहीं हुआ था कि इस बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हुआ वीडियो
ये वीडियो सौमिलव्लॉग्स नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। सौमिल अग्रवाल नाम का यूजर बता रहा है कि मैं मानता हूं कि कभी कभार फ्लाइट डीले हो जाती है। लेकिन पैसेंजर्स को बोर्डिंग गेट से लाना और फिर फ्लाइट के गेट बंद कर देना और इसके बाद उन्हें बीच में फंसे रहने देना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

पानी मांगने पर दिया ऐसा जवाब
यात्रियों ने बोर्डिंग गेट को खोलने के लिए कहा ताकि वे वेटिंग एरिया में जा सकें। तो स्टाफ ने सीधे मना कर दिया। इसके बाद वो कहीं नजर ही नहीं आए। फिर जब बुजुर्ग लोगों के लिए पानी मांगा गया तो पानी भी नहीं मिला। सारे यात्री वहां एक घंटे से भी ज्यादा वक्त फंसे रहे। इसके बाद जब लोगों ने स्टाफ से पूछा कि कितने वक्त तक उन्हें ऐसे ही रहना होगा, तो उनके पास कोई जवाब ही नहीं था।

घंटों फंसे रहे यात्री
बता दें कि ये सभी यात्री स्पाइसजेट की फ्लाइट से दिल्ली से बेंगलोर की तरफ जा रहे थे। लेकिन यात्रा के बीच में ही वे तकरीबन 1 घंटे से भी ज्यादा वक्त तक वहां फंसे रहे। इस बीच स्टाफ से कोई बातचीत भी नहीं हो सकी।

फ्लाइट कर्मियों ने दी सफाई
NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विमानकर्मियों ने बताया कि फ्लाइट खराब मौसम की वजह से डिले हुई थी। जिसके बाद क्रू मेंबर्स को ड्यूटी टाइम से ज्यादा वक्त तक काम करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी पास करने के बाद यात्रियों को एयरोब्रिज पर इंतजार करने के लिए कहा गया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications