'इंडिया हमारा एनीमी है...' पाकिस्तानी शख्स का इंटरव्यू देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
बीते दिनों चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के बाद भारत में तो जश्न का माहौल था ही। इसके क्लिप भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे थे। इस बीच पाकिस्तान से भी कई क्लिप्स सामने आए, जिनमें लोग भारत की इस उपलब्धि पर अपने रिएक्शन दे रहे थे। अब भारत-पाकिस्तान मैच में पाक को बुरी तरह शिकस्त देने के बाद एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें रिपोर्टर पाकिस्तान के एक शख्स से कुछ सवाल पूछती नजर आ रही है।
इस क्लिप में एक रिपोर्टर को पाकिस्तानी शख्स कहता है कि इंडिया हमारा एनिमी है। इतना सुनने के बाद रिपोर्टर कहती है कि एनिमी कैसे है? तो शख्स कहता है हर मायने में एनिमी है। इतना सुनने के बाद रिपोर्टर दोबारा पूछती है कि लेकिन ये तो बताइये कि दुश्मन है कैसे? क्या उसने हमारी रोटी बंद की है? इसके बाद शख्स कश्मीर का मुद्दा उठाता है।

मजेदार वाकया तो यहां से शुरू होता है, जब रिपोर्टर कहती है कि कश्मीर पर तो पाकिस्तान का कब्जा है। भारत ने उसमें क्या किया। इतना सुनने के बाद शख्स बोल पड़ता है कि नहीं भारत ने गलत किया है। वहां स्थिति देखिये कितनी खराब है। इतने में रिपोर्टर बोलती है कि क्या आप वहां विकास नहीं देख रहे हैं।
सबसे बड़ा पुल तो कश्मीर में है। सबसे अच्छी यूनिवर्सिटीज तो कश्मीर में हैं। इसके बाद रिपोर्टर कहती है कि पाकिस्तानी कश्मीर में तो सारे गधे भरे पड़े हैं। ये जवाब सुनकर शख्स सन्न रह जाता है। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।
यहां देखें वीडियो...
एक यूजर ने कहा कि इसे कहते हैं स्वतंत्र पत्रकारिता। एक दूसरे ने कहा कि उन्हें भी अब भारत पर भरोसा होने लगा है। वहीं एक और ने कहा कि वो महिला अपने ही देश के खिलाफ अपने ही देश के लोगों के सामने कैसे बोल सकती है। कई लोगों ने महिला की सच बोलने को लेकर तारीफ की तो कईयों ने इसे गलत बताया।












Click it and Unblock the Notifications