पाकिस्तान के कुकिंग शो में बिरयानी लेकर जा पहुंची कंटेस्टेंट, लड़की की बातें सुनकर जजों ने पीट लिया माथा

वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तानी कुकिंग शो का है, जिसमें एक कंटेस्टेंट बाहर कहीं होटल से बिरयानी लाकर पहुंची और बोला कि उसे पता ही नहीं था कि यहां खुद से बनाकर लाना होता है। वीडियो काफी फनी है।

Credit: @saffrontrail/Twitter

पाकिस्तान का कुकिंग शो किचन मास्टर फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। दर्शकों को इस शो का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में किचन मास्टर के सेट से एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। शो की एक कंटेस्टेंट अपने एरिया की सबसे बेस्ट बिरयानी लाकर वहां पहुंच गई। लेकिन बदकिस्मती से शो के जजों ने उसे रिजेक्ट कर दिया। रिजेक्शन का दर्द लड़की झेल नहीं सकी, और उसने स्टेज ना छोड़ने का फैसला लिया। जजों से बात करते हुए उसने कहा कि वो अब स्टेज से जाने ही नहीं वाली। लड़की इस कदर अपनी जिद पर अड़ी रही कि शो के जजों को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों के लिए अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो रहा है।

लोगों को भाया लड़की का कॉन्फिडेंस

लोगों को भाया लड़की का कॉन्फिडेंस

शो के जज अगले कंटेस्टेंट का इंतजार कर ही रहे थे कि वहां एक लड़की आ पहुंची। लड़की बताती है कि उसने पार्सल यहां तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की। जहां कई लोगों ने इस वीडियो को ही फेक बताया, वहीं कई लोगों ने इस लड़की के कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ भी की। लड़की ने जज को कहा कि मैं इतनी मेहनत से ये बिरयानी लाई हूं।

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, शो में अपने हाथ का बनाकर कुछ लाना होता है, जिससे के जज बता पाएं कि किसका खाना वाकई शानदार है। लेकिन ये लड़की यहां दुकान की बिरयानी लेकर पहुंच गई। लड़की का कहना था कि उसे तो यही बताया गया था। ऐसे में शो के जज भड़क गए और उन्होंने उसे स्टेज से जाने को कहा। लेकिन मजाल कि लड़की वहां से खिसक जाए।

हंसी नहीं रोक पाए लोग

हंसी नहीं रोक पाए लोग

वीडियो देखने के बाद लोगों के लिए अपनी हंसी रोक पाना काफी मुश्किल हो रहा है। एक यूजर ने कहा कि फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी के लिए ये एक शानदार ऐड हो सकता है। तो एक ने कहा कि ये बहुत ज्यादा फनी था। नंदिता अय्यर नाम की ट्विटर यूजर ने पाकिस्तानी शो के इस मजेदार क्लिप को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो देखकर लोग बोले मास्टरशेफ एक्स रोडीज

वीडियो देखकर लोग बोले मास्टरशेफ एक्स रोडीज

एक यूजर ने कहा कि ये बहुत मजेदार था। एक ने कहा कि मैं बहुत जोर जोर से हंसा हूं। एक ने कहा कि हम पाकिस्तानी ह्यूमर को इतना क्रेडिट नहीं देते क्योंकि ये स्ट्रेट फॉर्वर्ड नहीं होते। रीयलनेस ही की है। कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद शो को मास्टरशेफ एक्स रोडीज बताया है। जब आप मास्टरशेफ और रोडीज में कन्फ्यूज हो जाते हो। वहीं एक और ट्विटर यूजर ने कहा कि मुझे भी जिंदगी में इनता ही कॉन्फिडेंस चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+