Pakistan New PM: पाकिस्तान के नए वज़ीर-ए-आज़म शाहबाज शरीफ का माइक तोड़ू भाषण, Video हो रहे हैं वायरल
Pakistan New PM: पाकिस्तान के PM शाहबाज शरीफ का माइक तोड़ू भाषण, Video हो रहे हैं वायरल
नई दिल्ली, 11 अप्रैल। पाकिस्तान में जारी सियासी धमासान अब नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति के साथ थमने लगा है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ अब पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री होंगे। उन्हें पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर निर्विरोध रूप से चुन लिया गया है। शहबाज शरीफ के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर चुने जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई पुराने वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री का वीडियो वायरल
इन वीडियो में उनके जोरदार भाषण की क्लिप हैं, जिसमें वो जोश के साथ अपनी बात रख रहे हैं। आपको बता दें कि ये वीडियो पुराने हैं, लेकिन शहबाज शरीफ के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने की खबर आने के बाद से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। शहबाज शरीफ इस वीडियो में किसी सवाल पर बुरी तरह से गुस्से में आ गए और सवाल से नाजार होकर माइक तोड़ दी। अपनी बात रखते-रखते ही उन्होंने हाथ माइक पर मार दिया, जिसके बाद उनमका एक्शन देखने वाला है। इस वीडियो को @Shivaroor नाम के यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो को पर लोग अलग अलग मीम्स शेयर कर रहे हैं।

हिटलर से तुलना
सत्ता के फेरबदल के बीच शहबाज शरीफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस वीडियो को खूब शेयर भी कर रहे हैं और इस पर खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। शहबाज बोलते-बोलते इतने उत्साहित हो जाते हैं कि पोडियम पर लगे माइकों को फेंक देते हैं। इस वीडियो को देखकर लोग उनकी तुलना हिटलर से कर रहे हैं।

पाकिस्तान का पॉलिटिकल ड्रामा
आपको बता दें कि पाकिस्तान में सियासी ड्रामे का अंत आज शहबाज शरीप के प्रधानमंत्री बनने के साथ हो गया। हालांकि आगे पाकिस्तान की राजनीति किस तरफ जाएगी ये कहना भी मुश्किल है। इससे पहले पिछले महीने पाकिस्तान में विपक्ष ने तत्कालीन पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, लेकिन ठीक उससे पहले ही इमरान के कुछ सहयोगियों ने सरकार से हाथ खींच लिए, जिसके बाद इमरान सरकार पर संकट मंडराने लगा। डेप्युटी स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को असंवैधानिक करार दिया तो वहीं इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने संसद भंग कर दी और चुनाव की मांग की जाने लगी, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और फिेर पाकिस्तानी की सुप्रीम कोर्ट ने अविश्वास प्रस्ताव को असंवैधानिक बताने वाले डेप्युटी स्पीकर के फैसले को अमान्य कर दिया और असेंबली में वोटिंग कराने को कहा, जिसके बाद अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में इमरान खान की सरकार गिर गई, उनके खिलाफ 174 वोट पड़े।
Entertainment will continue in Pakistan. Meet Shahbaz Sharif Next PM of Pakistan & his Highly Entertaining Hand Movements 😂😂 #ShahbazSharif #ImranKhan #NoConfidenceMotion pic.twitter.com/FdtVtkgt2v
— Farhad Khan (@Farhadkhan998) April 9, 2022
Different scenario same energy: pic.twitter.com/C1b1tOyanj
— proudindian (@AkshatJ40862363) April 10, 2022
— Nachiketa Singh (@nachiketasingh) April 10, 2022
Bajwa ne kya namuna select kiya hai😂😂👌 pic.twitter.com/437IJVttGi
— Atheist Mumbaikar😈..... (@AtheistMumbai) April 10, 2022












Click it and Unblock the Notifications