पाकिस्तानी लड़के ने भारतीय लड़की से की शादी, पहुंच गया जेल
पाकिस्तानी लड़के को भारतीय लड़की से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली, लेकिन लड़के की छोटी सी गलती ने उसे जेल पहुंचा दिया और दोनों के प्यार के बीच जेल की दीवार आ गई।
भोपाल। प्यार न तो सरहदों को मानता है और न ही धर्म जात को। प्यार सिर्फ दिलों की सुनता है। पाकिस्तान के रहने वाले अकबर और मध्य प्रदेश के देवास की रहने वाली साफिया ने भी अपने दिल की सुनी और सरहदों का लांघकर एक होने का फैसला किया, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके इस प्यार का अंत जेल में होगा। मप्र की साफिया और पाकिस्तान के अकबर की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। अकबर और साफिया ने निकाह करने का फैसला किया और अकबर 3 महीने के वीजा पर भारत आ गया।

दोनों ने साल 2013 में शादी कर ली। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अकबर की एक चूक की वजह से सब बिगड़ गया। अकबर जेल पहुंच गया। दरअसल देवास में अपनी पत्नी के साथ रह रहा अकबर हर बार वीजा की अवधि खत्म होने पर पाकिस्तान जाकर वीजा को बढ़ा लेता था, लेकिन आखिरी बार उसके पास जुलाई 2015 तक ही भारत में रहने का वीजा था और वो इसे बढ़वाना भूल गया। पुलिस ने उसे विदेशी विषयक अधिनियम 1946 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
अप्रैल 2013 में अकबर अकबर पहले 3 माह का वीजा लेकर भारत आया। तीन महीने बाद जुलाई 2013 में वो दो साल का मल्टीपल वीजा लेकर आया और देवास में ही अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। साल 2015 में सफीना और अकबर का बेटा हुआ। पत्नी और बेटे की मोहब्बत ने उसे भारत में रोक लिया। उनसे वहां ट्यूशन पढ़ाने का काम शुरू कर दिया। लेकिन वो भूल गया कि उसके पास जुलाई 2015 तक ही भारत में रहने का वीजा था। बिना वीजा भारत में रहने के आरोप में पुलिस ने उसे 8 अगस्त 2015 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने के 11 महीने 20 दिन बाद कोर्ट ने उसे 1 साल की साल की सजा सुनाई। कोर्ट का फैसला आने के 6 दिन बाद उसकी सजा पूरी हो गई, लेकिन सजा पूरे होने के 6 महीने बाद बी वो जेल में है।
दरअसल सजा पूरी होने के बाद कोर्ट ने उसे सुरक्षित पाकिस्तान भेजने का आदेश दिया है, लेकिन पुलिस अब तक इसका इंतजाम नहीं कर पाई है। दूतावास में उलझी प्रक्रिया के तहत छह महीने गुजर जाने के बावजूद अकबर को पाकिस्तान नहीं भेजा जा सका। सफीना को इंतजार है कि वो जल्द अप ने शौहर से मिल पाएंगी, लेकिन अकबर अब तक आजादी की सांस नहीं ले पाया है।












Click it and Unblock the Notifications