शर्मनाक! पाकिस्तान में युवाओं ने ट्रेन के आगे की ऐसी हरकत, सामने आया घटना का Video
Pakistan Viral Video: पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवाओं ने रेलवे ट्रैक के पास खतरनाक शरारत करने की कोशिश की है। वीडियो में दिख रहा है कि युवा ट्रैक के नीचे एक उथली झील में मोटरसाइकिल खड़ी कर रहे हैं ताकि गुजर रही ट्रेन पर पानी फेंक सकें।
सोशल मीडिया पर इस हरकत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवाओं का एक ग्रुप पास से गुजर रही रेल पर पानी छिड़कने की पुरजोर कोशिश कर रहा है।

हालांकि उनकी योजना तब धरी की धरी रह गई, जब ट्रेन अचानक रुक गई। अचानक रुकने के बाद रेल कर्मचारी और गुस्साए यात्री नीचे उतरे और भाग रहे युवाओं का पीछा किया। वीडियो में पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल जब्त किए जाने के दौरान मची अफरा-तफरी को दिखाया गया है।
देरी और संभावित सुरक्षा जोखिम से निराश होकर यात्रियों ने कथित तौर पर युवकों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। ऑनलाइन ध्यान आकर्षित करने के लिए फिल्माए गए लापरवाह मज़ाक का बढ़ता चलन अकसर लोगों के दैनिक जीवन के लिए परेशानी बन रहा है।
पाकिस्तान के डिजिटल समाचार प्लेटफॉर्म एसए टाइम्स ने भी इस घटना को कवर किया और अपने पेज पर इसकी रिपोर्ट दी। बताते चलें कि ये घटना कोई अकेली घटना नहीं है। भारत में भी ऐसी शरारतें होने की खबरें हैं। लोगों को ऐसी खतरनाक गतिविधियों से बचना चाहिए और संभावित परिणामों पर विचार करना चाहिए।
ان لوگوں کو لگ رھا تھا ٹرین رکے گی نہیں،ٹرین رکی،مسافروں نے طبیعت صاف کرکے ان کو دھویا اور پولیس نے بائیک بھی ضبط کرلی۔لیکن ان ذلیل لوگوں کو گرفتار کیا جانا چاھئے تھا۔ pic.twitter.com/sGCbbjugVL
— صحرانورد (@Aadiiroy2) June 25, 2024
बताते चलें कि ट्रेन के साथ छेड़खानी के कई मामले भारत में भी सामने आ चुके हैं। बीते दिनों ओडिशा से एक मामला सामने आया था, जिसमें रेल की पटरी पर कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर रख दिये थे। इसके बाद ये वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद इन युवकों की शिकायत पुलिस को दी गई।












Click it and Unblock the Notifications