'वो बस रिश्ता भिजवा दें...' भारत के लड़कों के लिए पाकिस्तानी लड़कियों का पैगाम, जरूर देखें ये Video

Pakistani girls Video: टी-20 वर्ल्ड कप की रेस से पाकिस्तान बाहर हो चुका है। 16 जून को पाकिस्तान ने आखिरी मैच खेला था। अपने देश को चीयर करने के लिए कई हसीनाएं भी स्टेडियम पहुंची मगर फिर उन्हें छोटा सा मु्ंह लेकर घर लौटना पड़ा। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पाकिस्तानी लड़कियां अपना गम शेयर कर रही हैं साथ ही भारत के लड़कों के बारे में भी उन्होंने काफी कुछ कहा है।

अकसर पाकिस्तानी लोगों को लेकर सबका यही सोचना रहता है कि वे भारतीयों को नफरत की नजर से देखते हैं। मगर हर देश में हर तरह के लोग रहते हैं। हाल ही में वायरल वीडियो में लड़कियों की बातें सुनेंगे तो आपका नजरिया भी बदल जाएगा। जिसमें पाक की कुछ खूबसूरत लड़कियों का कहना है कि वे भारतीय लड़कों को काफी पसंद करते हैं।

India Pak T20

क्लिप में पाकिस्तान की हार को लेकर लड़कियों का कहना है कि उन्होंने स्टेडियम आकर अपने पैसे भी खर्च किये और पाकिस्तान हार भी गया। ऐसे में उन्हें बड़ा दुख हुआ, जब पाकिस्तान हार गया। इसके बाद पाकिस्तान की हार के बाद लड़कियां कहने लगीं कि जीतेगा तो इंडिया ही।

एक लड़की ने कहा कि उसे इंडिया काफी पसंद है। इंडिया में काफी सारे यूट्यूबर्स भी हैं। अभिषेक मल्हान मुझे बहुत पसंद हैं। इसके बाद दूसरी लड़की कहती है कि उसे इंडिया से कोई रिश्ता भिजवाएगा तो वो तुरंत हां बोल देगी।

इसके बाद लड़की कहती है कि उसे विराट कोहली बहुत पसंद है। जिस तरह से उसकी बंदी (अनुष्का शर्मा) उसे चीयर करती हैं, ये कितना प्यारा है। इसके बाद ये लड़कियां इंडिया की जमकर तारीफ करने लगती हैं। सोशल मीडिया पर इन लड़कियों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

ये वीडियो भारत-पाकिस्तान के मैच वाले दिन का है। जिसमें पाकिस्तान हारने की कगार पर होता है तो लड़कियां काफी मायूस हो जाती हैं। वे कहती हैं कि इतना पैसा खर्च कर स्टेडियम आए हैं तो मैच तो पूरा देखकर ही जाएंगे। भारत तो जीतेगा ही। एक लड़की कहती है कि मैं पाकिस्तान में पता नहीं कैसे पैदा हो गई, मुझे इंडिया में पैदा होना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+