Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अचानक से समुद्र किनारे आ पहुंचा ये अजीबो-गरीब जीव, घंटों मची रही अफरा-तफरी, बाद में पता चली सच्चाई

नई दिल्ली, 12 मई: पिछले साल कोरोना महामारी दुनिया में फैली, जिस वजह से सभी देशों को लॉकडाउन का ऐलान करना पड़ा। इसके बाद महीनों तक लोग घरों में कैद रहे। अभी भी कई देशों में लॉकडाउन जैसे हालात हैं। जिस वजह से दुनिया में जब भी कोई अजीबो-गरीब घटना होती है, तो लोग उसे प्रकृति की नई आफत समझ लेते हैं। अब ताजा मामला कैलिफोर्निया के समुद्री तट से सामने आया है, जहां पर एक अजीब से जीव की वजह से लोग काफी देर तक परेशान रहे।

जाल में फंसा बड़ा सा जीव

जाल में फंसा बड़ा सा जीव

दरअसल लॉस एंजिलिस बोट टूर एजेंसी Davey's Locker Sportfishing & Whale Watching के बोट पर सवार होकर कुछ मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने उतरे थे। कुछ देर बाद उनके जाल में एक भारी जीव फंसा मिला। शुरु में लगा कि भारी संख्या में मछलियां फंसने से जाल का वजन बढ़ा है, लेकिन जब उन्होंने उसे ऊपर खींचा तो वो हैरान रह गए। उसमें एक काला जीव था। जो अजीबो-गरीब होने के साथ ही काफी डरावना भी था।

दांत थे बेहद खतरनाक

दांत थे बेहद खतरनाक

मछुआरों के मुताबिक उसके दोनों दांत दौत्याकार यानी नुकीले थे। कुछ दांत तो ब्लेड की तरह एक दम तेज थे। जिससे आसानी से इंसानों का शिकार किया जा सकता है। उसे पकड़ने के बाद वो सीधे तट की ओर भागे और फिर वहां पहुंचकर उसे बोट से बाहर निकाला। बाद में उन्होंने इसकी खबर स्टेट पार्क रेंजर्स को दी। वहीं मछुआरों ने जब जीव को तट पर रखा तो उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। ज्यादातर लोगों ने ऐसा जीव कभी नहीं देखा था।

विशेषज्ञों ने बताई सच्चाई

विशेषज्ञों ने बताई सच्चाई

मौके पर जब पार्क के रेंजर्स पहुंचे तो उन्होंने इस जीव की फोटो विशेषज्ञों को भेजी। बाद में पता चला कि ये एक जीव एक तरह की मछली है, जिसे पैसिफिक फुटबॉल फिश कहा जाता है। इसे एंगलरफिश प्रजाति में रखा गया है। आमतौर पर ये मछली समुद्र में 3 हजार फीट के नीचे गहराई में रहती है। इस वजह से इसे लोगों ने कम ही देखा है। वहीं काला रंग और इसके नुकीले दांत की वजह से ये देखने में काफी खतरनाक लगती है।

सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल

जब तक जलीय जीव विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे, तब तक मछली की मौत हो चुकी थी। जिस वजह से अब उन्होंने बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मछली की फोटो बोट टूर एजेंसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। जिसके बाद ये तेजी से वायरल हुई। सोशल मीडिया यूजर्स की भी हालत इसे देखकर खराब हो गई, जो लोग इसके बारे में नहीं जानते थे, उन्होंने भगवान से रहम करने और दूसरी मुसीबत दुनिया में नहीं भेजने की प्रार्थना की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+