एक बार इनका गाना सुनकर तो देखें, आप भी हो जाएंगे इनके फैन

नई द‍िल्‍ली। हुनर कभी किसी का मोहताज नहीं होता। कहते हैं वह कहीं न कहीं अपनी जगह बना ही लेता है। लेकिन आजकल लोगों के हुनर को बाहर लाने में सोशल मीडिया ज्‍यादा अहम भूमिका निभा रही है और गुमनाम लोगों को सामने लेकर आ रही है। आज हम आपको एक ऐसे ही हुनर के बारे में बताने जा रहे हैं जो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहे हैं। यहां हम बात कर रहे हैं एक सिक्‍योरिटी गार्ड की। वैसे तो यह एक रक्षक का काम करते हैं लेकिन यह इनका हुनर नहीं है। इनका हुनर इनकी आवाज में छ‍िपा है। सिक्‍योरिटी गार्ड होने के साथ-साथ यह एक बहुत अच्‍छे गायक भी हैं। यह बात तो आपको तब पता चलेगी जब इनका गाना सुनेंगे। इस सिंगर के अब तक लाखों प्रशंसक बन चुके हैं।

एक बार इनका गाना सुनकर तो देखें, आप भी हो जाएंगे इनके फैन

इनकी खास बात यह है कि यह जब गाना गाते हैं तो लोग सिर्फ इन्‍हें सुनते ही नहीं हैं बल्कि लोग टकटकी लगाकर इन्‍हें देखते भी रहते हैं। गाते समय यह एक स्‍टार की तरह परफॉर्म करते हैं। आप इनके गाने से लाइव कंसर्ट जैसा ही मजा ले सकते हैं। स्‍लो हो या फास्‍ट, क्‍लासिकल हो या फि‍यूजन यह गाने के हर एक फॉर्म में मस्‍ती के साथ खोकर गाते हैं। इनके सॉन्‍ग को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर इनके लाखों फैन्‍स हो चुके हैं। गिनतियों में जानें तो इनको 16 लाख लोग सुन चुके हैं। तो हुए न इस तरह से यह एक स्‍टार परफॉर्मर, लोगों को सेफ रखने वाले सिक्‍योरिटी गार्ड के लिए यह छोटी बात नहीं है।

एक बार आप भी इनके गाने को सुनना चाहते हैं तो यूटयूब पर जाकर इनके गाने को सुन सकते हैं। आपको यूटयूब के " ऑसम वीडियो" सीरीज में इनका सिंगिग वीडियो मिल जाएगा। वैसे आप यहां पर भी आप इन महाशय का वीडियो क्लिक करके इनका गाना सुन सकते हैं। इस वीडियो में सिक्योरिटी गार्ड गायक कुमार सानू का एक गाना 'कितना हसीन चेहरा' गाता हुआ नजर आ रहा है. अगर आप इस गाने को सिक्योरिटी गार्ड की आवाज में सुनेंगे तो इसमें कोई शक नहीं कि आप इसके दीवाने हो जाएंगे.

नीचे सुनिए इनका गाना इस वीडियो में...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+