OMG! टॉयलेट का ढ़क्कन खोलते ही निकला जहरीला सांप, तहखाने में मिले 24 रैटल स्नैक

टेक्सास में एक घर के टॉयलेट से एक दो नहीं बल्कि 24 जहरीले सांप मिले हैं। ये सांप इतने जहरीले हैं कि काटने के चंद मिनटों बाद ही व्यक्ति की मौत हो जाती है।

नई दिल्ली। अमेरिकी के टेक्सास में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टॉयलेट के भीतर से सांप के निकलने के बाद परिवार वालों की हालत खराब हो गई। टेक्सास में रहने वाली इस फैमिली में घटना के वक्त मां और बेटे ही मौजूद थे। पिता ऑफिस में थे। सुबह जब इसाक ने टॉयलेट का ढ़क्कन खोला तो चिल्ला पड़ा। दरअसल टॉयलेट के भीतर जहरीला सांप था।

 OMG 24 Snake found in toilet of a Texas

अमेरिका में पाया जाने वाला रैटल स्नैक। सांप को देखते ही बच्चा चिल्ला उठा। जब उसने मां को टॉयलेट में सांप होने की बात बताई को वो भी दंग रह गई। फिर पड़ोसियों की मदद से किसी तरह से सांप को टॉयलेट से निकालकर मार दिया।

शाम को जब पिता लौटे तो घरवालों ने सारी बात बताई। पिता से सावधानी के लिए सांपों पर रिसर्च करने वाली एक संस्था को बुलाया। क्योंकि वो लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर सांप टॉयलेट के भीतर पहुंचा कैसे? इसी बात का पता लगाने के लिए सांपों पर रिसर्च करने वाली एक टीम को जांच के लिए बुलाया गया।
टीम ने टॉयलेट, बाथरूम और टॉयलेट के पाइपों की जांच शुरू की।

टॉयलेट के पाइपों की जांच के दौरान उन्हें तहखाना मिला, जहां एक-दो नहीं बल्कि 24 रैटल स्नैक मौजूद थे। ये सब देखकर परिवार वाले दंग रह गए। फिर क्या था सांपों को पकड़ने का काम शुरू हुआ। करीब 3 घंटे की कोशिश के बाद 24 रैटल स्नैक को पकड़ लिया गया। आपको बता दें कि अमेरिका में पाए जाना वाला रैटल स्नेक सबसे जहीरीले सांपों में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+