VIRAL VIDEO: बुढ़ापे में महिला को चढ़ा बॉडीबिल्डिंग का खुमार, 68 की उम्र में उठाती है भारी वजन
Old woman doing exercise: खुद को फिट रखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। कई बार इंसान अपनी उम्र देखे बिना ही खुद को फिट रखने के लिए बस मेहनत की राह पर निकल पड़ता है। ऐसा ही कुछ एक महिला भी कर रही है, जो 68 साल की उम्र में जिम जाकर सबके होश उड़ा रही है।
चर्चा में 68 साल की महिला
अकसर लोगों को जिम जाकर बॉडी बनाने का बड़ा शौक होता है। लेकिन कई बार लोग आलस या फिर किसी और वजह से अपने इस शौक को पूरा नहीं कर पाते। लेकिन 68 साल की महिला वो सब कर रही है, जिसे करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं।

मां को ट्रेनिंग देता दिखा बेटा
दरअसल, जिम ट्रेनर अजय सांगवान इन दिनों अपनी मां को फिटनेस ट्रेनिंग दे रहे हैं। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमे अजय अपनी 68 साल की मां को ट्रेन करते दिख रहे हैं। अजय की मां जिम जाकर खूब पसीना बहाती हैं। इसके साथ ही वे दूसरी महिलाओं को भी प्रेरणा दे रही हैं।
देखें बुजुर्ग महिला का वायरल वीडियो
बढ़ती उम्र में उठा रही भारी वजन
वीडियो में बुजुर्ग महिला सलवार सूट में जिम में भारी भरकम डंबल उठा रही है। अजय ने वीडियो शेयर कर लिखा कि उनकी मां ने 68 साल की उम्र में खुद में बदलाव लाने का फैसला लिया है और अब वे जिम जा रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि जिस काम के लिए वो सोचते ही रह जाते हैं, महिला उसके लिए मेहनत कर रही है। एक ने कहा कि ट्रेनर की मां किसी क्वीन से कम नही हैं।












Click it and Unblock the Notifications