WATCH: 'झुमका गिरा रे...' पर 'दादी' ने लगाए शानदार ठुमके, एनर्जी देखकर हैरान रह गए लोग
Old woman dances on What Jhumka: आलिया और रणवीर सिंग की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का गाना वॉट झुमका इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। हर कोई इसके गाने पर रील्स बनाता दिख रहा है। इस कड़ी में एक दादी भी जुड़ गई हैं।
हाल ही में दादी ने वॉट झुमका पर ऐसा शानदार डांस किया कि सब हैरान रह गए। दादी के डांस का ये वीडियो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है। लोग दादी के डांस स्टेप्स की तारीफ करते नहीं थक रहे।

वीडियो शेयर होने के बाद तेजी से वायरल होने लगा। दादी ने लहंगा और एथनिक दुपट्टा पहना हुआ है। इस शानदार ड्रेस में वो अपने डांस मू्व्स से लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। कोई उनकी ड्रेस तो कोई डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहा है।
य़हां देखें 'दादी' का वीडियो...
कुछ दिनों पहले शेयर किए इस वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। लोग क्लिप पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है। वहीं एक ने कहा कि क्या शानदार एनर्जी है। कितना प्यारा है और कितना सुंदर।
आलिया और रणबीर सिंह के गाने की बात करें तो फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही इस गाने को लेकर खासतौर से बज बना हुआ है। इंस्टाग्राम हो या फिर फेसबुक, लोग इसपर जमकर रील्स बना रहे हैं। कई लोग एथनिक ड्रेस पहनकर इस गाने पर डांस कर वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं तो कई लोग थिएटर्स में एथनिक कपड़े पहनकर पहुंच रहे हैं। कुल मिलाकर इस गाने को लेकर लोगों में खूब क्रेज बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications