शादी वाले दिन दुल्हन का दादा के साथ 'इमोशनल डांस'! छू गए दिल के तार

नई दिल्ली, 24 सितंबर। दादा या फिर दादी और पोते-पोतियों से अनोखा रिश्ता होता है। इस रिश्ते की इतने प्रगाढ़ होने की एक खास वजह भी होती है। जब उम्र अंतिम पड़ाव की ओर हो तो किसी ऐसे साथी की तलाश होती है, जो बिना की किसी स्वार्थ के साथ रहे। ऐसे में घर के आंगन में किलकारी मारता शिशु या फिर घर में उछल कूद मचाते बच्चे अपने दादा और दादी के सबसे नजदीक आते हैं। लेकिन जब वो बड़े हो जाते हैं और घर से दूर जाते हैं तो उन्हें सबसे ज्यादा कष्ट होता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दादा अपनी पोती की शादी पर उसके साथ एक इमोशनल डांस करते दिख रहे हैं।

Bride dance with Grand Father

वीडियो में दादा अपनी पोती से साथ "यू आर माई सनशाइन" गाने पर डांस कर रहे हैं। जिसमें एक दादा अपनी पोती के साथ गले मिलते दिखाई दे रहे हैं। डांस के दौरान दादा इमोशनल हो जाते हैं तो दुल्हन ओलिविया उन्हें सांत्वना देती नजर आती है। ये वो पल था जब शादी में उपस्थित लगभग सभी लोग इमोशनल हो गए। दिल को छू लेने वाला ये वीडियो शादी में मौजूद कैमरामैन ने बखूबी शूट किया। जिसे बाद में इंस्टाग्राम अकाउंट गुड न्यूज मूवमेंट ने शेयर किया।

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "1st dance with Grandpa! Not a dry eye in the house!" मतलब इस डांस के दौरान घर में कोई ऐसा नहीं था जिसके आंखों में आंसू ना आए हों । वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपनी शादी की पोशाक में दादा का हाथ पकड़कर डांस कर रही है। लेकिन दादा जी अपने इमोशन को रोक नहीं पाते। वो पोती से लिपटकर रोने लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+