बगीचे में लगी जिन मूर्तियों को परिवार समझ रहा था कूड़ा, वो निकला करोड़ों का 'खजाना'

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: ब्रिटेन के एक परिवार पुराने घर में रह रहा था, जिसमें बगीचा भी था। उस बगीचे में कुछ मूर्तियां हैं, जो देखने में काफी पुरानी लगती हैं। हाल ही में परिवार ने नए घर में शिफ्ट होने का प्लान बनाया। साथ ही सारा सामन भी पैक कर लिया। अब सबसे बड़ी समस्या उन मूर्तियों की थी कि आखिर उसका क्या किया जाए, लेकिन कुछ दिनों के अंदर ऐसा कमाल हुआ कि परिवार की किस्मत बदल गई।

पीछा छुड़ाना था मकसद

पीछा छुड़ाना था मकसद

Metro.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक परिवार को बगीचे में रखी मूर्तियां बिल्कुल भी नहीं पसंद थीं। ऐसे में उसकी किसी ने कभी भी देखरेख नहीं की। वक्त बीतने के साथ ही वो मूर्तियां धूल से ढक गईं। घर से जाते वक्त परिवार के सभी लोग उससे पीछा छुड़ाना चाहते थे। जिस वजह से उन्होंने उसे बेचने का प्लान बनाया और कई लोगों से इसका जिक्र किया।

शुरू की नीलामी

शुरू की नीलामी

उन लोगों को मूर्तियों की कीमत की कोई जानकारी नहीं थी। वो बस चाहते थे कि उनके घर का बगीचा खाली हो जाए। कुछ दिनों बाद उसकी नीलामी शुरू हुई, जिसमें कुछ जानकार भी शामिल हुए। उन्होंने उस मूर्तियों की कीमत बहुत ज्यादा लगाई, जिस वजह से परिवार दंग रह गया। अब उन्होंने इन मूर्तियों की पड़ताल करने की सोची।

प्राचीन मिस्र की कलाकृतियां निकलीं

प्राचीन मिस्र की कलाकृतियां निकलीं

जांच में जो परिणाम सामने आए वो हैरान करने वाले थे। वो मूर्तियों करीब 5000 साल पुरानी प्राचीन मिस्र की कलाकृतियां हैं, जिस वजह से उनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की थी। परिवार की लापरवाही की वजह से वो धूल फांक रही थीं। शुरू की नीलामी में मूर्तियों की कीमत 1 लाख पाउंड लगाई गई, लेकिन परिवार ने थोड़ा सब्र किया। उसके बाद आखिरी बोली 1.95 लाख पाउंड की लगी। भारत के हिसाब से देखें तो ये कीमत 2 करोड़ रुपये के आसपास होगी।

सजावट के तौर पर खरीदा

सजावट के तौर पर खरीदा

मामले में ऑक्शनर जेम्स मंदर ने बताया कि उनको एक परिवार का फोन आया था। वो बगीचे में पड़ी कुछ पुरानी मूर्तियों को बेचना चाहते थे। उनको उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। कई सालों पहले उन्होंने सजावट के तौर पर उसे खरीदा था, लेकिन किसी ने उसकी केयर नहीं की। अब उसका अच्छा दाम पाकर सभी खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+