न्यूड मॉडल से कराया अंतिम संस्कार के विज्ञापन का शूट! यूजर्स बोले- 'मातम में सेक्स बेच रहे'
मॉस्को, 2 फरवरी: रूस में अंतिम संस्कार कराने वाली एक कंपनी ने अपने प्रचार का ऐसा तरीका अपनाया जिससे बवाल खड़ा हो गया है। मॉर्चरी सर्विस देने वाली कंपनी ने अपने विज्ञापन में ताबूत के साथ सेमी न्यूड मॉडल को दिखाया है। विज्ञापन में कुछ महिलाओं को बिना कपड़ों के भी दिखाया गया है। जिसके बाद इस विज्ञापन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कंपनी को लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

कंपनी ने पिछले महीने दिया था एड
रूस की राजधानी मास्को में मॉर्चरी सर्विस देने वाली होरोनिम कंपनी ने हाल ही में अपनी कंपनी के एक एड शूट कराया है। कंपनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम और टिकटॉक अकाउंट पर 21 और 22 जनवरी को 42 सेकेंड के विज्ञापन का वीडियो साझा कर दिया गया था। जिसके बाद कंपनी लोगों के निशाना पर आ गई। कंपनी के इस विज्ञापन की आलोचना करते लोगों से पूछा है कि, क्या वे मातम में भी सेक्स बेच रहे हैं।
फोटो साभार: सोशल मीडिया

विज्ञापन पर भारी बवाल मचा
कंपनी ने अपने विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में जानकारी दी है कि, हमारे पास योग्य एजेंटों का अपना स्टाफ है, जो कागजी कार्रवाई से लेकर अंतिम संस्कार तक हर चरण में अंतिम संस्कार के आयोजन को संपन्न करवाते हैं। कंपनी के अब इस विज्ञापन पर भारी बवाल मच गया है। विज्ञापन के वीडियो के वायरल होने बाद सोशल मीडिया पर कंपनी की आलोचना हो रही है।

मॉडल्स ताबूत के ऊपर आपत्तिजनक स्थिति में लेटे हुए नजर आईं
डेलीस्टार की खबर के मुताबिक, वीडियो में सेमी न्यूड कई मॉडल्स ताबूत के साथ खड़े होकर पोज देते हुए दिख रही हैं। वहीं कुछ मॉडल्स ताबूत के ऊपर आपत्तिजनक स्थिति में लेटे हुए भी नजर आ रही हैं। इस विज्ञापन के जरिए कंपनी अपनी अंतिम संस्कार सर्विस को प्रमोट कर रही थी। कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए इस वीडियो के साथ लिखा है कि, नागरिकों की सभी श्रेणियों के लिए कट-प्राइस अंतिम संस्कार सेवा।

लोगों ने कंपनी की जमकर लगाई क्लास
एक सोशल मीडिया यूजर ने विज्ञापन को लेकर लिखा कि, क्या यह ईशनिंदा नहीं है? मुझे लगता है कि यह है। यह भयानक है। वे पागल हो चुके हैं। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, असली भयावहता यह है कि लोगों ने अपनी सभी सीमाएं खो दी हैं। दुनिया पागल हो गई है। वहीं एक यूजर्स ने लिखा कि, हमें इतनी निजी और उदास चीज़ों का विज्ञापन करने के लिए नग्न महिलाओं की आवश्यकता क्यों है? यह उन लोगों के लिए दुखद और अपमानजनक है, जिन्हें अपने प्रियजनों को दफनाने की जरूरत है।
देखें वो वीडियो शूट जिसने मचाया बवाल
एक अन्य यूजर ने इस विज्ञापर को बेहूदा बताते हुए लिखा कि, शर्म आनी चाहिए, मातम में सेक्स बेंच रहे हो। वहीं अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि प्रशासन ने इन विज्ञापनों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की है या नहीं। ये एड कंपनी के सोशल मीडिया मैनेजर अल्बर्ट माज़ाफरोव के दिमाग की उपज था। इस कंपनी के मालिक वसीली लुकोवनिकोव एक पूर्व सैन्य अधिकारी हैं और उन्होंने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications