नदी किनारे बुजुर्ग का सिर मिलने से मचा हड़कंप, मगरमच्छ के हमलों से दहल उठा ओडिशा का गांव

Crocodile attack in Odisha: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में हाल ही में 55 साल के शख्स के शरीर के टुकड़े मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अग्निशामक दल के अधिकारियों को बुजर्ग का शव मिला।

कुलासही गांव के अमूल्य दास का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। रात 8:30 बजे के आस-पास वो नदी के किनारे शौच करने गए थे।

Odisha

बुजर्ग पर मगरमच्छ का हमला
बताते चलें कि भितरकनिका नेशनल पार्क में बहुत ज्यादा संख्या में मगरमच्छ रहते हैं। ऐसे में बुजुर्ग शख्स पर भी मगरमच्छ ने ही हमला किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि बीते 45 दिनों में बुजुर्ग पर मगरमच्छ के हमले का ये चौथा मामला सामने आया है।

नदी किनारे से आई चिल्लाने की आवाज
बताते चलें कि गुरुवार को कुछ लोगों को नदी के किनारे से चिल्लाने की आवाज आई। इसके बाद सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जब कड़ी मशक्कत के बाद फायर डिपार्टमेंट ने भी रेक्स्यू ऑपरेशन चलाया तो घंटों बाद जाकर उन्हें अमूल्य दास का कटा हुआ सिर मिला।

तीन लोगों ने गंवाई जान
इससे पहले जून 29 को पानी में नहाते हुए 56 साल के गंगाधारा तराई की भी ऐसे ही मगरमच्छ के हमले में मौत हो गई थी। इसके बाद 40 साल की सीतारानी दास भी मगरमच्छ के हमले में अपनी जान गंवा बैठी थी। इसके अलावा आशुतोष आचार्य नाम का शख्स भी मगरमच्छ के हमले में मारा गया था। वो नदी किनारे नहा रहा था। उस वक्त उसकी मां भी उसके साथ थी।

कैसे होते हैं हादसे?
ये सारी घटनाएं भितरकनिका नेशनल पार्क के इर्द गिर्द ही हुई हैं। आमतौर पर इस तरह के हादसे तब होते हैं, जब इंसान जानवरों के इलाके में घुस जाया करते हैं। कई मामलों में मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में घुस जाते हैं। ऐसे में कई बार शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला।

हालांकि हाल ही में मगरमच्छों के हमलों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को सरकार ने 6 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+