10 लाख से अधिक बार देखें जा चुके वीडियो में जानें ये सूखा पत्‍ता नहीं तो क्‍या हैं ?

नई दिल्‍ली, 22 अगस्‍त: दुनिया अजीब चीजों से भरी पड़ी है। ऐसी अजीब और अद्भुद दिखने वाली चीजें आए दिन इंटरनेट पर सनसनी मचाती रहती हैं। एक बार फिर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसने तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में एक सूखा पत्‍ता दिख रहा है लेकिन ये पत्‍ता नहीं एक जीव है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

ये वीडियो 10 लाख से अधिक लोग अब तक देख चुके हैं

ये वीडियो 10 लाख से अधिक लोग अब तक देख चुके हैं

ये क्‍या है इससे पहले बता दें ये वीडियो 10 लाख से अधिक लोग अब तक देख चुके हैं। जब इसको देख रहे हैं तो उनको अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है जब ये पत्‍ता कोई हरकत नहीं करता है।

 जानें क्‍या है ये चीज

जानें क्‍या है ये चीज

दरअसल पेड़ के सूखे हुए पत्‍ते की तरह दिख रही ये चीज एक तिलती है। बाहर से ब्राउन रंग के पत्‍ते की तरह दिखते हुए लोगों को छलावा देने वाली ये तितली का नाम साइंस में कलीमा इनचस है जिसे ऑरेंज ओकलीफ के रूप में भी जाना जाता है।

टच करने तक नहीं पता चला ये तितली है

टच करने तक नहीं पता चला ये तितली है

वीडियो में पहले कुछ सेकंड इस बात का कोई संकेत नहीं दिखेगा कि ये जमीन पर पड़ा पत्‍ता नहीं कुछ और है। वीडियो में 10वें सेकेंड के बाद जब कोई हाथ उसे सन लाइट में टच करके खींचता है तब समझ आता है कि यह सूखा पत्ता नहीं, यह तो एक तितली है।

छलावरण करने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध है


कलीमा इनचस, जिसे ऑरेंज ओकलीफ के रूप में भी जाना जाता है, उष्णकटिबंधीय एशिया (भारत से जापान तक) में जाने वाली एक तितली है और यह छलावरण करने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध है और आसानी से एक सूखी पत्ती होने का दिखावा करती है।

शेयर करने वाले ने लिखी ये पोस्‍ट

शेयर करने वाले ने लिखी ये पोस्‍ट

वीडियो साझा करने वाले ट्विटर यूजर मास्सिमो ने लिखा है कि पंखों के बंद होने के साथ, ऑरेंज ओकलीफ़ गहरे रंग की नसों के साथ एक सूखे पत्ते जैसा दिखता है और छलावरण का एक शानदार और आमतौर पर बहुत बेहतरीन उदाहरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+