नर्स ने बताया मौत से पहले क्या देखने लगते हैं लोग?, आपको यकीन करना हो जाएगा मुश्किल!

नई दिल्ली, 30 मार्च: मौत के बाद क्या होता है इसकी किसी को जानकारी नहीं है। लोग मौत के बाद सिर्फ दूसरी दुनिया की बातें अंदाजे से करते हैं। लेकिन कई बार मौत के दौरान मरने वाला शख्स कैसा महसूस कर रहा है, उसे क्या दिख रहा है औऱ वो क्या सोच रहा है इसकी जानकारी मिल जाती है। अभी तक कई लोगों ने मौत से पहले और कई ने तो मौत के बाद के एक्सपीरियंस भी शेयर किये हैं। अब एक नर्स ने मौत के दौरान होने वाले एक्सपीरिएंस को लेकर बड़े खुलासे किए हैं।

नर्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नर्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा

लॉस एंजिल्स की एक रजिस्टर्ड नर्स जूली मैकफैडेन ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव शेयर किए हैं। आईसीयू में काम करने वाली इस नर्स का दावा है कि, वह हर रोज लोगों को मरते हुए देखती है। जूली ने टिकटोक पर लोगों के साथ शेयर किया कि आखिर मौत का समय नजदीक आने पर लोगों को कैसा अनुभव होता है? जूली ने बताय़ा कि, ज्यादातर लोग मरने से पहले आमतौर पर 'आई लव यू' बोलते हैं या वे अपनी मां-पिता को पुकारते हैं, जो आमतौर पर पहले ही मर चुके होते हैं।

मर रहा शख्स इन्हें करता है याद

मर रहा शख्स इन्हें करता है याद

जूली ने कहा कि, आमतौर पर मृत्यु से लगभग एक महीने से कुछ सप्ताह पहले जो व्यक्ति मर रहा है वह मृत रिश्तेदारों, प्रियजनों, दोस्तों या पालतू जानवरों को देखना शुरू कर देगा। उस शख्स को वे शारीरिक रूप से दिख रहे होते हैं। वो या तो उनसे बातें करते थे या उन्हें एकटक देखते थे। जब पूछा जाता है कि वो क्या देख रहे हैं, तो अपने रिश्तेदारों का जिक्र करते हैं। उन्हें ये सपने जैसा लग रहा होता है, लेकिन ये एक्चुअल में हो रहा होता है।

जूली की बातों का कई लोगों ने किया समर्थन

जूली की बातों का कई लोगों ने किया समर्थन

मृत्युशैया पर पड़े मरीज जो चीजें देख रहे होते है वे आमतौर पर उन्हें मरने के बारे में बहुत आराम और सुरक्षित महसूस कराते हैं। आखिरी वक्त में सांस लेने में बदलाव, स्किन का रंग बदलना, बुखार जैसे लक्षण तेजी से दिखने लगते हैं। वह कहती हैं कि मेरे लिए ये चुनौती होती है कि मैं मौत को आसान कर लोगों को बता सकूं। जूली के वीडियो को अभी तक करीब पचास लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में जूली के अनुभव को सही बताया है।

 जूली असल में हॉस्पिस नर्स है

जूली असल में हॉस्पिस नर्स है

जूली के इस दावे पर एक शख्स ने बताया कि, "जब मेरे दादाजी मर रहे थे तो उन्होंने कहा 'मेरा परिवार यहाँ है' और जब उसने अपने दादा का हाथ पकड़ा तो उन्होंने कहा कि वो उनलोगों की बात नहीं कर रहे थे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अपनी मां के आखिरी दिनों में उसने भी उनके मुंह से ऐसी ही बातें सुनी थी। जूली असल में हॉस्पिस नर्स है, यानि ऐसी नर्स जो बेहद बीमार लोग, जो अब कभी भी मर सकते हैं, का ख्याल रखती है। इससे पहले वह नौ साल तक आईसीयू नर्स थी।वह करीब 14 साल से नर्स का काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+