आखिर क्यों इस देश में नहीं हैं एक भी सांप? मान्यता- कड़ी तपस्या के बाद संत ने समुद्र में भेज दिए थे सारे नाग
डबलिन, 22 जनवरी। करोड़ों साल पहले धरती पर विशालकाय डायनासोर का राज था, उनके अंत के बाद धीरे-धीरे कई और प्रजातियां अस्तित्व में आईं। सांप भी उन्हीं में से एक है। वर्तमान समय में सांप पृथ्वी के ज्यादातर हिस्सों में पाए जाते हैं, लेकिन कई ऐसे भी देश हैं जहां सांपों का कोई अस्तित्व नहीं है। उन देशों में सांपों के न होने को लेकर कई तरह की मान्यताएं और कहानियां है, तो वहीं कई वैज्ञानिक कारण भी है। हालांकि उन देशों के पास सांप न होने के अपने फायदे और नुकसान हैं।

यहां नहीं पाए जाते एक भी सांप
दुनिया में कई जगह ऐसे हैं जहां सांपों की तादात बहुत ज्यादा है, तो वहीं कई कंट्री सांप का कोई नामो निशान नहीं है। ऐसे देशों में आयरलैंड, न्यूजीलैंड, आइसलैंड, ग्रीनलैंड के नाम आते हैं। कई ऐसे वैज्ञानिक कारण है जिस वजह से यहां सांप नहीं पाए जाते, लेकिन स्थानीय लोगों की इसे लेकर अलग-अलग मान्यता भी है। आयरलैंड में सांप न होने के पीछ एक दिलचस्प धार्मिक मान्यता है, जिसे सुन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

हर साल मनाया जाता है त्योहार
आयरलैंड में एक मान्यता के तहत हर वर्ष वहां एक त्योहार मनाया जाता है। वहां के लोगों का मानना है कि बहुत पहले आयरलैंड में हर जगह सांप घूमा करते थे, जिससे लोग बेहद परेशान रहा करते थे। इसके बाद मान्यताओं के अनुसार संत पैट्रिक ने लोगों और धर्म की रक्षा के लिए 40 दिनों तक भूखे-प्यासे रहने के बाद सारे सांपों को समुद्र में भेज दिया। इसी मन्यता के आधार पर लोग हर साल संत की पूजा अर्चना करते हैं।

सांपों की मौजूदगी के नहीं कोई सबूत
हालांकि वैज्ञानिक आधार पर इस मान्यता और सालों पहले सांपों की मौजूदगी को लेकर कोई सबूत नहीं मिलते। वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्षों पहले देश में बर्फ ही बर्फ हुआ करता था, इसी वजह से यहां सांपों की कोई भी प्रजाति नहीं पाई जाती। हालांकि देश में छिपकलियां बड़ी संख्या में देखने को मिलती है, यही वजह है कि कुछ लोग अपने घरों में सांप पालते हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी है जो सांपों को देखने के लिए दूसरे देशों में जाते हैं।

सांपों को नहीं पसंद ठंडा माहौल
वैज्ञानिक यह भी कहते हैं कि आयरलैंड में कोई भी ऐसे साक्ष्य नहीं मिले हैं। जिससे इस इस बात का पता चल सके कि यहां बहुत सांप हुआ करते थे। हालांकि लोगों की मान्यताओं में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन वैज्ञानिकों का तर्क जायज है। सांप गर्म खून वाले प्राणी होते हैं और वह ठंडे इलाकों से दूर रहा पसंद करते हैं। वहीं, न्यूजीलैंड, आइसलैंड, ग्रीनलैंड की बात करें तो ये देश भी शीत लहर की चपेट में रहते हैं।
यह भी पढ़ें: अजगर और कोबरा की भयानक लड़ाई का हुआ खौफनाक अंत, गर्दन पर दांत गड़ाकर सांप ने किया हमला












Click it and Unblock the Notifications