शराब के नशे में दो पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस को किया टैग तो वायरल हुआ VIDEO
सोशल मीडिया पर लोगों की हाथापाई का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो नोएडा के सेक्टर-39 कोतवाली इलाके स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के सूत्रा पब का है।

सोशल मीडिया पर कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है। कभी हंसी मजाक तो कभी बहसबाजी या फिर हाथापाई का। ऐसा ही कुछ नोएडा के गार्डन गैलिरिया मॉल में भी हुआ। जहां शराब के नशे में दो पक्षों में ऐसा विवाद हुआ, कि सीधे जाकर धक्का मुक्की और मारपीट पर खत्म हुआ। सोशल मीडिया पर इस तरह लड़ते हुए लोगों का 8 सेकेंड का वीडियो बनाकर किसी ने पुलिस को टैग कर दिया। अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पब में चल रही थी शराब पार्टी
8 सेकेंड का ये वीडियो नोएडा के सेक्टर-39 कोतवाली इलाके स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के सूत्रा पब का है। देखते ही देखते पब में बैठे दो पक्षों में बहसबाजी हो गई। इसके बाद दोनों तरफ से मारपीट और जमकर धक्का मुक्की होने लगी।

दो पक्षों के बीच हुई जमकर हाथापाई
एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो बनाकर पुलिस को टैग कर दिया और देखते ही देखते वीडियो वायरल होने लगा। पुलिस की नजर जब इस वीडियो पर पड़ी, तो छानबीन शुरू हुई। एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।
वायरल हुआ वीडियो
'टाइम्स नाउ' की खबर के मुताबिक, पुलिस ने ये भी बताया कि वीडियो कई लोगों ने शेयर किया है और इस पर जमकर रिएक्शन भी दिए हैं। पुलिस ने कहा कि सबंधित धाराओं के तहत इन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

इससे पहले भी पब में हो चुकी है ऐसी घटना
अप्रैल में भी गार्डन गैलेरिया मॉल के एक पब में 30 साल के एक शख्स को पीट-पीटकर मारा था। पीड़ित ब्रिजेश राय कथित तौर पर अपने ऑफिस के लोगों के साथ पार्टी कर रहा था। लेकिन जब वर्कर्स के साथ खाने के बिल को लेकर बहस हुई तो हाथापाई शुरू हो गई और मामला बढ़ता ही चला गया।












Click it and Unblock the Notifications