कैंसर का इलाज करा रही लड़की को चढ़ा दिया संक्रमित खून, हो गई इस गंभीर बीमारी का शिकार
तिरुवनंतपुरम। केरल के तिरुवनंतपुरम में अस्पताल की लापरवाही के चलते एक बच्ची की जान पर बन आई है। शहर के रीजनल सेंटर में कैंसर का इलाज करवा रही नौ साल की एक बच्ची ब्लड टेस्ट में HIV+ पाई गई है। ब्लड टेस्ट के रिजल्ट से हर कोई हैरान है।

नौ साल की ये बच्ची कैंसर के इलाज के लिए मार्च में अस्पताल में भर्ती हुई थी। तब जब उसके सभी टेस्ट किए गए थे तो HIV- आया था। बच्ची के इलाज के दौरान उसे कई बार खून चढ़ाया गया और फिर जब हाल ही में उसका टेस्ट किया गया तो रिजल्ट चौंकाने वाला था। बच्ची रिजल्ट
में पॉजिटिव पाई गई।
ये भी पढ़ें: संत बनने के लिए इस जोड़े ने छोड़ी 100 करोड़ की संपत्ति और 3 साल की बेटी
अस्पताल के डायरेक्टर पॉल सबास्टिन के मुताबक इलाज के दौरान उसे लगभग 50 यूनिट खून चढ़ा था। जिन लोगों का भी उसे खून चढ़ाया गया था, डॉक्टर्स ने सभी की हिस्ट्री चेक की लेकिन कोई भी डोनर HIV+ नहीं था। अब डॉक्टर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि कोई डोनर HIV+ होगा लेकिन टेस्ट में उसका रिजल्ट नेगेटिव आया होगा क्योंकि HIV का पता लगने में 1-2 महीनों का वक्त लग जाता है। भारत में रोजाना ऐसे मामले बढ़ते ही जा रहे हैं जहां संक्रमित खून चढ़ने के कारण लोगों को HIV हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications