संत बनने के लिए इस जोड़े ने छोड़ी 100 करोड़ की संपत्ति और 3 साल की बेटी
नीमच। एशो-आराम की जिंदगी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते लेकिन एक जोड़ा ऐसा है जो ये सब त्यागने जा रहा है। करोड़ों की संपत्ति का मालिक ये कपल संत बनने की चाह रखता है और इसलिए दुनिया के सभी मोह छोड़ने का फैसला लिया है। दोनों की एक बेटी भी है।


100 करोड़ की संपत्ति के मालिक
मध्य प्रदेश के नीमच शहर के रहने वाले सुमित राठौड़ और उनकी पत्नी अनामिका ने संत बनने का फैसला लिया है। दोनों की नीमच में 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। सुमित का परिवार काफी रसूख वाला है और नीमच में उनका बड़ा बिजनेस है। लंदन से बिजनेस में डिप्लोमा कर चुके सुमित ने दो साल तक वहीं नौकरी भी की थी लेकिन फिर फैमिली बिजनेस संभालने देश वापस आ गए।

अनामिका के पिता पूर्व भाजपा अध्यक्ष
उनकी कंपनी की वैल्यू 10 करोड़ से ज्यादा की है और करीब 100 लोग उनके लिए काम करते हैं। परिवार के स्टेटस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी में अंग्रेजों का बनाया हुआ कॉमर्शियल कैंपस है। वहीं अनामिका भी बड़े घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अशोक चंडालिया चित्तौड़गढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। अनामिका ने इंजीनियरिंग की है और शादी से पहले लाखों की नौकरी करती थीं। अपनी गृहस्थी संभालने के लिए अनामिका ने नौकरी छोड़ दी थी।

3 साल की बेटी को भी छोड़ने को तैयार
सुमित और अनामिका की एक तीन साल की बेटी भी है जिसके सिर से मां-बाप का साया छिनने वाला है। दोनों को परिवार वालों ने समझाने की काफी कोशिश की लेकिन ये कपल अपने फैसले पर अडिग है। दोनों का कहना है कि उन्हें आत्मकल्याण का बोध हो गया है और यही कारण है कि उन्होंने संत बनने का फैसला किया है। सुमित और अनामिका 23 सितंबर को सूरत के जैन भगवती दीक्षा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications