सदमे में दूल्हा: शादी के अगले दिन मां बनी दुल्हन, सुबह में विदाई , शाम में कराया प्रसव
Dankaura Greater Noida: चट मंगनी पट ब्याह वाली कहावत आपने जरूर सुनी होगी लेकिन क्या आपने यह सुना है कि चट शादी पट बच्चा। जी हां यह मामला है उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के दनकौर क्षेत्र के एक गांव का जहां शादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे दिया, जिसके चलते दूल्हा और उसका परिवार सदमे में है। दूल्हा पक्ष को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर यह हुआ कैसे।
जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, दनकौर क्षेत्र का निवासी एक शख्स की शादी बुलंदशहर में एक युवती से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आ गई। मंगलवार की शाम दुल्हन के पेट में दर्द हुआ। आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे करीब सात महीने की गर्भवती बताया। जिसे सुनकर दूल्हा और ससुराल वाले हैरान रह गए। इसके कुछ देर बाद ही डिलिवरी भी हो गई, जिसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टर ने परिवार वालों को बधाई भी दी। लेकिन दूल्हा पक्ष के गले नहीं उतर रहा था। समझ ही नहीं आ रहा था आखिर यह हो कैसे गया।

5 महीने पहले शादी फिक्स हुई थी
दूल्हा पक्ष का आरोप है कि जब 5 महीने पहले रिश्ता तय हुआ था, उस वक्त उन्होंने लड़की को देखा भी था, लेकिन उसके बाद फिर लड़की को नहीं देखने गया। इस वजह से उनको मामले की जानकारी नहीं हो पाईं। लेकिन शादी की रात उसने उतना गौर नहीं किया क्योंकि देर रात शादी करवाई गई। शादी के वक्त लड़की बैठी हुई थी इसलिए पता भी नहीं चला।
दूल्हा पक्ष ने दुल्हन को रखने से किया इनकार
दूल्हा पक्ष का कहना है कि शादी के साथ ही दुल्हन पक्ष ने भी उनसे यह बात छिपाई है, जिसके चलते उन्होंने दुल्हन को रखने से मना कर दिया है। दुल्हन पक्ष अपनी बेटी और नवजात शिशु को साथ लेकर बुलंदशहर चला गया है।












Click it and Unblock the Notifications