Newborn: 25 घंटे दर्द से तड़पी लेडी, बेबी देख डॉक्टर्स हैरान, लोग बोले- ये तो 6 महीने का बच्चा
दो दिन तक प्रसव पीड़ा से तड़पने के बाद जब महिला ने शिशु को जन्म दिया तो उसे देख खुद डॉक्टर्स हैरान हो गए। अपने आप में ये प्रसव का एक अनोखा केस था।

Newborn six month sized baby: एक प्रग्नेंट महिला को देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा था कि वो जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली है। लेकिन हकीकत कुछ अलग थी। कुछ दिन बाद तो वो डरने लगी थी। करीब 25 घंटे की प्रसव पीड़ा के बाद उनसे एक बेटी को जन्म दिया जो एक सामान्य नवजात से काफी अलग थी। नवजात बच्ची का शरीर इतना बड़ा था कि उसे 6 महीने के बच्चे का कपड़ा फिट हो गया।

5.4 किलो का नवजात
इंग्लैंड के मेट्रोपॉलिटन एरिया लंकाशायर में एक असमान्य बच्चा पैदा हुआ था। जिसका वजन करीब 5 किलो 400 ग्राम था। जन्म से पहले महिला घबरा गई थी। उसे अपने बढ़ते पेट की वजह से टेंशन हो रही थी। लेकिन डॉक्टरों की सलाह से हिम्मत बंधी रही।

25 घंटे की प्रसव पीड़ा
प्रसव के वक्त महिला की हालत खराब थी। उसे घंटों पेन के बाद भी बच्चे का जन्म नहीं पाया। करीब दो दिन तक महिला दर्द से तड़पती रही। करीब 25 घंटे तक लेबर पेन होता है। यूट्रस में बेबी बंप लगातर अपना स्थान बदल रहा था। जिसके चलते डाक्टरों को प्रसव कराने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

जुड़वा बच्चों का भ्रम
ब्रिटिश महिला जोडी बैनेस का शरीर प्रग्नेंसी की वक्त इतना बदल गया था लोग उसे देखकर हैरान हो जाते। लोगों को ये शक होता था कि महिला जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। लेकिन बाद में जैसे- जैसे वक्त बीता जोडी को भी जुड़वा बच्चे होने का शक होने लगा। हालांकि जांच रिपोर्ट में एक ही बच्चे की पुष्टि हुई थी।

बेबी बंप के मूवमेंट से लेडी परेशान
महिला के पेट में शिशु का आकार काफी बड़ा हो गया था। ऐसे में पेट भी काफी बाहर निकल आया था। पेग्नेंसी के दौरान महिला बढ़े पेट के साथ बेबी के हिलने डुलने से परेशान हो गई थी। वो अंदर काफी उछल कूद मचा रहा था। स्थित ये हो गई थी महिला बिस्तर से उठकर खड़ी नहीं हो सकती थी। डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 वर्षीय जोडी बैनेस अपनी गर्भावस्था के दौरान एक बड़े बेबी बंप से खेल रही थी।

6 महीने जितना बेबी का साइज
नवजात का जब जन्म हुआ तो उसका वजन 11.9 पाउंड यानी करीब 5 किलो 400 ग्राम था। महिला जोडी बैनेस की नवजात बच्ची आरिया टेलर का जन्म होते ही उसे 6 महीने के बच्चे के कपड़े फिट हो गए। महिला के प्रसव के दौरान उसकी देखभाल करने वाली महिला चोरली ने कहा कि जन्म के समय आरिया बड़ी दिखती थी और जब वह पैदा हुई थी तो बहुत भारी थी। लोगों को देखकर ऐसा लगा कि वो 6 महीने की बच्ची है।












Click it and Unblock the Notifications