ये घोर कलयुग है! चलने की कोशिश करने लगी तीन दिन की बच्ची, VIDEO देखकर हैरान रह जाएंगे आप

एक तीन दिन के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा चलने की कोशिश कर रहा है। क्लिप देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं।

Credit: Samantha Elizabeth/Instagram

Newborn baby daughter: आमतौर पर पैदा होने के 6 महीने से एक साल के भीतर बच्चे चलना सीखते हैं। ऐसे में पहली बार उन्हें चलता देख मां-बाप की जो फीलिंग होती है, उसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। लेकिन इन दिनों जिस बच्चे की चर्चा हो रही है, उसने कुछ महीने नहीं बल्कि मात्र तीन दिन में ही चलना शुरू कर दिया।
(वीडियो-नीचे)

हैरान करने वाला मामला
जी हां! हैरान करने वाला ये मामला अमेरिका से सामने आया है, जहां एक मां उस वक्त हैरान रह गई, जब उसका बच्चा पैदा होने के 3 दिनों के बाद चलने की कोशिश करने लगा। सामंथा मिटशेल नाम की महिला को एक बार को ये देखकर यकीन ही नहीं हुआ।

तीन दिन की बच्ची चलने लगी
अमेरिका के पेंसिलवेनिया ने जैसे ही अपनी तीन दिन की बेटी को चलने की कोशिश करते देखा, ये वाकया अपने कैमरे में कैद कर लिया। डेली मेल से बात करते हुए महिला बोली कि जब मैंने उसे पहले बार चलने की कोशिश करते देखा, मैं हैरत में पड़ गई। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। मैंने कभी ऐसा नहीं देखा कि तीन दिन का बच्चा इस तरह चलने लगा हो।

महिला ने कैप्चर किया वी़डियो
महिला ने कहा कि जैसे ही मैंने उसके सिर को पकड़ने की कोशिश की, वो खड़ी होने लगी। उस वक्त मेरे अलावा मेरी मां ही उस रूम में थी। जिन्होंने इस अद्भुत नजारे को देखा। मेरी मां ने मुझे इसे कैमरे में रिकॉर्ड करने के लिए कहा। क्योंकि इसपर हमारे कहने से कोई भरोसा नहीं करने वाला था।

क्या बोली महिला?
महिला ने कहा कि मेरा मंगेतर उस वक्त रूम में नहीं था। अगर मैंने ये सब कैमरे में कैद ना किया होता तो शायद उन्हें भी इस बात पर भरोसा नही्ं होता। ये वीडियो तब रिकॉर्ड किया जब निला पूरे तीन साल की भी नहीं थी। वो सिर्फ ढाई साल की थी। निला इस साल फरवरी 27 को पैदा हुई थी।

वायरल होने लगा वीडियो
आमतौर पर बच्चे नौ महीने के होने पर ही चलने की कोशिश करते हैं। सामंथा ने ये हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि जब आपकी बेटी तीन दिन की हो और वो सिर ऊपर उठाकर चलने की कोशिश करने लगे। वीडियो देखते ही देखते वायरल होने लगा और लोग उसपर जमकर रिएक्शन भी देने लगे।

यहां देखें वीडियो...

लोगों ने बोली ये बात
एक यूजर ने कहा कि क्या बच्ची अब इतने महीने बाद चलने लगी है? एक ने कहा कि लगता है बच्ची ही आपको अस्पताल से घर भी लेकर जाएगी। एक ने कहा कि ये काफी नॉर्मल है। बच्चे कई बार पेट से बाहर आने के बाद भी ऐसा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+