पिज्जा खाओ और मरने के बाद पैसा दो... इस अजीबोगरीब ऑफर के पीछे भाग रहे हैं लोग, क्या है 'आफ्टर लाइफ स्कीम'?
एक पिज्जा आउटलेट ने ग्राहकों के लिए ऐसी स्कीम शुरू की है, जिसमें वे जितना मर्जी चाहें पिज्जा खा सकते हैं और जीते जी तो इसका भुगतान करने की कतई जरूरत नहीं है।

Pizza company weird offer: आपने कई आउटलेट्स पर बाय नाऊ पे लेटर के तो कई ऑफर देखे होंगे। ये एक तरह से कस्टरमर को अपनी ओर खींचने की या लालच देने की कंपनियों की स्कीम होती है। लोगों को लगता है कि एक ही बार में उनपर भार नहीं पड़ेगा और आराम से वे उस वस्तु या फिर खाने का आनंद भी ले पाएंगे।
अजब-गजब पिज्जा स्कीम
लेकिन इन दिनों न्यूजीलैंड की एक पिज्जा चेन ने ऐसी स्कीम निकाली है, जिसे जानने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। ये अपने ग्राहकों को एक ऐसा ऑफर दे रहे हैं, जिसके तहत वे पिज्जा तो अभी ले सकते हैं लेकिन इसका बिल वे मरने के बाद भी चुका सकते हैं। जी हां! अब ये स्कीम चर्चा का विषय बनी हुई है।
पिज्जेरिया हेल पिज्जा कंपनी
वेलिंगटन का ये पिज्जेरिया हेल पिज्जा ने एक स्कीम लॉन्च की है , जिसके तहत उनके ग्राहक जब चाहे तब पिज्जा का लुत्फ उठा सकते हैं, चाहे उनके पास पैसे हों या ना हों। वे इसका भुगतान आफ्टर लाइफ यानी कि मरने के बाद कर सकते हैं।
666 ग्राहक ले सकेंगे लुत्फ
हेल पिज्जा की वेबसाइट के मुताबिक, न्यूजीलैंड से इस स्कीम के लिए 666 ग्राहकों को चुना गया है। इस प्रोग्राम के तहत ये ग्राहक इस का लाभ उठा सकते हैं। जिसके तहत ये गारंटी मिलती है कि वे मरने के बाद ही पेमेंट करेंगे।
कैसे उठा सकेंगे लाभ?
जो भी ग्राहक इस स्कीम के लिए चुने गए हैं, उन्हें एक कानूनी समझौते पर हस्ताक्षर करने होंगे, जिसके बाद वे मरने के बाद पिज्जा का भुगतान कर सकते हैं। शुरुआत में ग्राहकों को ये स्कीम बेहद ही अजीब लगी कि कहीं इसमें कोई हिडन पेमेंट या फिर जुर्माना तो शामिल नहीं है।
'बाय नाऊ पे लेटर'
लेकिन असल में कंपनी के सीईओ बेन कमिंग का कहना है कि ये स्कीम न्यूजीलैंड के लोगों को बाय नाव पे लेटर के जाल में फंसने की समस्या से बचाती है। हालांकि, न्यूजीलैंड के उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने इस योजना की पूरी तरह से जांच कर चेतावनी दी है कि ये एक लत भी हो सकती है और कर्ज की समस्या भी पैदा कर सकती है। केवल एक पिज्जा के लिए ग्राहकों को इस जाल में नहीं फंसना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications