दूर बैठे अपने पार्टनर को इस स्मार्टफोन के जरिए करें Kiss, जानें तरीका

अब आप अपने स्मार्टफोन के जरिए अपने पार्टनर को किस का अहसास करवा सकते हैं। किसेन्जर की मदद से आप खुद से दूर रहने वाले पार्टनर को भी अपने प्यार का अहसास करवा सकते हैं।

नई दिल्ली। अगर आपका पार्टनर आपसे दूर रहता है तो ये खबर आपकते लिए बहुत काम की है। अब आप अपने से दूर रहने वाले पार्टनर को फोन के जरिए अपना प्यार और किस भेज सकते हैं। जी हां अब आप अपने से मीलों दूर रहने वाले पार्टनर को किस भेज सकते हैं। चौंकिए मत किसेन्जर के जरिए आप अपने पार्टनर को आपका प्यार फोन के जरिए ही भेज सकते हैं।

 New smartphone device lets you kiss your long-distance lover

दरअसल किसेन्जर एक ऐसा गैजेट है, जिसके जरिए आप देश के किसी भी कोने में या फिर विदेश में रहने वाले अपने लवर्स को फोन पर किस का अनुभव करा सकते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में लोगों को संबोधित करते हुए इस गैजेट को बनाने वाले ऐमा यान झैंग ने कहा कि हमने एक ऐसा गैजेट बनाया है जिसके द्वारा आप अपने पार्टनर को फोन पर ही किस का अनुभव दे सकते हैं। किसेन्जर एक ऐसा गैजेट है, जिसे फोन के नीचे लगाया जा सकता है। देखने में ये एक प्लास्टिक पैड की तरह होता है जो अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है। आपको बता दें कि इसे बनाने में सिलिकॉन लिप्‍स का प्रयोग किया गया है जिसकी वजह से यंत्र असली ओंठो की तरह किस का अहसास देता है। यंत्र यूजर के ओठों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया को पहचान कर दूर बैठे दूसरे यंत्र में संदेश भोजता है जिससे वैसी ही प्रति‍‍क्रिया दूसरा यंत्र करता है।

किसेन्जर के नीचे लगे पैड के जरिए आप किस को आपके पार्टनर तक पहुंचा सकते हैं। जब आप इस पैड को किस करते हैं तो इसकी सेंसेशन आपके पार्टनर के फोन पर लगे पैड पर ठीक उसी तरह महसूस होती है जैसे आप उनको लिप किस कर रहे हैं। इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि आप इस गैजेट के जरिए अपने पार्टनर को फिजिकल टच का अनुभव करवा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+