प्राइवेट फोटो गिरवी रखकर लोन लेने वाली चीनी लड़कियों की तस्वीरें लीक
चीन में प्राइवेट फोटोज गिरवी रखकर लड़कियों को लोन दिए जाते हैं, लेकिन अब ऐसी सैकड़ों तस्वीरें लीक हो गईं हैं।
बीजिंग। चीन में न्यूड फोटोज को गिरवी रखकर लोन लेने का चलन बढ़ता जा रहा है। लड़कियां अपनी अश्लील और प्राइवेट तस्वीरें गिरवी रखकर लोन लेती हैं, लेकिन अब ये तस्वीरें लीक होने से चीन में सनसनी फैल गई है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की सैकड़ों कॉलेज जाने वाली लड़कियों की प्राइवेट तस्वीरें लीक हो गई हैं। फीमेल पायलट की हॉट योगा फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी, देखें तस्वीरें

दरअसल चीन में इन दिनों ऑनलाइन माध्यम से लोन का व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। इसके तहत लोग ऊंची ब्याज दरों पर कॉलेज जाने वाली लड़कियों को पैसे मुहैया किया जाता है। इन पैसों के बदले लोन देने वाले लड़कियों से उनकी नंगी तस्वीरें बतौर गारंटी लेता है। लोन लेने वाली लड़कियों को अपनी आईडी कार्ड के साथ नंगी तस्वीरें खींचवानी होती है। इन तस्वीरों को उन्हें लोन देने वाले के पास जमा करवाना होता है।
शेर का शिकार करने निकली पुलिस, हाथ लगा कुछ और ही, देखें तस्वीरें
लेकिन अब ये तस्वीरें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक हो गई है। खबर के मुताबिक उधार देने वाला पॉप्युलर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जिदाइबाओ के समेत कई ऑनलाइन प्लेटफॉम से सैकड़ों लड़कियों की अश्लील तस्वीरें लीक हो गईं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जो तस्वीरें लीक की गईं हैं, उनकी तादाद 10 जीबी है। इन तस्वीरों में मौजूद लड़कियों की उम्र 19 से 23 साल के बीच है।












Click it and Unblock the Notifications