Viral Video: नहीं देखा होगा लड़कियों का मुंह में नोट दबाकर 'छपरी' डांस, यूजर बोले- अब रिश्ते तो भूल जाओ

Girls Dance Video Viral: शादी-फंक्शन में लड़कों को आपने जमकर डांस करते हुए देखा होगा, हालांकि लड़कियां डांस करने में पीछे नहीं है, लेकिन लड़कों के पास कई तरह के अतरंगी डांस होते हैं, जिनमें नागिन डांस और मुंह में नोट दबाकर डांस करना लड़कों के ग्रुप में अक्सर देखा जाता है,लेकिन शायद ही किसी लड़की को आपने ऐसा करते हुए नहीं देखा गया।

सोशल मीडिया पर अब दो लड़कियों को जबरदस्त डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियां ढोल की आवाज पर लड़कों को पीछे छोड़ने वाला डांस करतीं नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Girls Dance Video Viral

नहीं देखा होगा ऐसा डांस!

लड़कों और लड़कियों में अंतर होता है, क्योंकि लड़के जहां बिना किसी की परवाह किए ये भूलकर की कोई उनको देख रहा है बिंदास होकर डांस करते हैं। इससे पलट लड़कियां ऐसी नहीं होती, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आए, वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि लड़कियां भी अपनी मस्ती में दिल खोलकर डांस करतीं हैं।

दरअसल, कंटेंट क्रिएटर और इंस्टाग्राम यूजर @thenehanirwal ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें दो लड़कियां साड़ी पहनकर ढोल पर खुलकर नाचती नजर आ रही हैं। दोनों लड़कियों का अंदाजा पूरा का पूरा टपोरियों वाला है।

मुंह में नोट, और सड़क पर नागिन डांस

लड़कियां मुंह में नोट दबाकर नागिन डांस के स्टेप्स करती दिखाई दे रही हैं। उनके डांस मूव्स कमाल के नजर आ रहे हैं। हालांकि उसी भीड़ में खड़ी एक आंटी को शायद उनका इस तरहा से नाचना पसंद नहीं आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई लोग खड़े हैं और उनके बीच में दो लड़कियां साड़ी पहनकर डांस कर रही हैं। उनके पास ढोल बजा रह है और दोनों मुंह में नोट दबाकर नाच रही हैं।

2.3 मिलियन व्यूज

इस वीडियो को 23 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 94 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। यूजर भी तरह-तरह से कमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पीछे जो आंटी हैं, वो गुस्से में लग रही हैं। ऐसे ही एक और ने लिखा पीछे खड़े भाई लोग भी देखकर सोच रहे होंगे कि हमारे लिए भी रिश्ते आने बंद हो जाएंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बस इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए लाइफ में!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+