क्या आपने देखीं Bigfoot की रहस्यमयी तस्वीरें? 'येति' को देखकर घूमा लोगों का दिमाग
हाल ही में दक्षिणपूर्व लुइसियाना हंटर्स के एक ग्रुप द्वारा वुडलैंड के कुछ क्षेत्रों में छोड़े गए कैमरे में कुछ रहस्यमयी तस्वीरें कैप्चर की गईं, जो माना जा रहा है कि बिगफुट की हैं।
Bigfoot Caught In Camera: आमतौर पर बिगफुट या येति कहे जाने वाले इन प्राणियों को अलग-अलग नामों से भी पुकारा जाता है। येति को एक बार नहीं, बल्कि कई बार देखने का दावा किया जा चुका है। इनके शरीर में बड़े-बड़े बाल होते हैं और इनका वजन भी बहुत ज्यादा होता है। येति या बिगफुट के बारे में रहस्य आज भी बरकरार है। हाल ही में दक्षिणपूर्व लुइसियाना हंटर्स के एक ग्रुप द्वारा वुडलैंड के कुछ क्षेत्रों में छोड़े गए कैमरे में कुछ रहस्यमयी तस्वीरें कैप्चर की गईं, जो माना जा रहा है कि बिगफुट की हैं।

इंसान जैसा दिखता है बिगफुट
बिगफुट के बारे में चर्चा होते ही उत्सुकता भी बढ़ जाती है। आधे वानर और आधे इंसान जैसे इन येति को लेकर कई चीजें आज भी साफ तौर पर बाहर नहीं आ सकी हैं। लेकिन फिर भी कई लोग हैं, जिन्होंने इन्हें या फिर इनके पैरों के निशान देखे जाने का वादा किया है।

लोगों को नहीं हुआ यकीन
हालांकि वायरल हो रही इन तस्वीरों पर सभी लोगों को यकीन नहीं है। एक शख्स ने तस्वीर देखकर कहा कि इसके चारों ओर क्लीयर लाइन नहीं हैं, जिसकी वजह से प्रकाश भी सही से नहीं पड़ रहा है।

फॉरेस्ट क्रिएचर हैं बिगफुट
बिगफुट में दिलचस्पी लेने वाले लोगों का कहना है कि कैमरे द्वारा कैप्चर ये तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि ये फॉरेस्ट क्रिएचर है।

लोगों ने बताया फोटोशॉप का कमाल
लेकिन इन तस्वीरों पर सवालिया निशान खड़े करने वालों की भी कोई कमी नहीं है। तस्वीर देखने के बाद लोगों का कहना है कि इसके कुछ फर भी धुंधले हैं। ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने फोटोशॉप स्मज टूल का इस्तेमाल किया हो।

लोगों ने बताया कुत्ता
एक यूजर ने कहा कि ये बिगफुट नहीं है। ये ऐसा लग रहा है जैसे कोई कुत्ता नहाने के बाद कांप रहा हो। लेकिन फेसबुक पर कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये तस्वीर असली है।

कंफ्यूज दिखे लोग
वहीं सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखकर असमंजस की स्थिति में पड़े कुछ लोगों का कहना है कि ये एक भालू हो सकता है। एक शख्स ने कहा कि ये भागता हुआ हिरण भी हो सकता है क्योंकि तस्वीर देखकर ऐसा ही लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications