VIDEO: 'मम्मी मैं पास हो गया', ग्रेजुएशन पास होते ही सिख साहब चिल्लाने लगे, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा समा

कनाडा में एक सिख की हरकत ने सभी चौंका दिया। जब ग्रेजुएशन की डिग्री हाथ में आते ही वो इतना खुश हुए कि चिल्लाने लगे। जिसके देखकर मौके पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

'ग्रेजुएशन' हर छात्र के जीवन और पढ़ाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। हर कोई इसे अपने अंदाज में सेलिब्रेट करता है। इसी तरह विदेश में पढ़ रहे एक भारतीय शख्स ने इसे अनोखे तरीके से मनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

डिग्री हाथ में आते ही पास होने की खुशी इस शख्स को चिल्लाने पर मजबूर कर देती है। मंच से ही शख्स चिल्लाते हुए अपनी मां को शुक्रिया अदा करता है। चिल्लाते हुए शख्स ने कहा कि मम्मी मैं पास हो गया। कौन है ये शख्स?

sikh shouting after graduate

दरअसल, इस शख्स का नाम है निर्मल सिंह गिल। वीडियो कनाडा का बताया जा रहा है। निर्मल सिंह गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'गिल साब' पर अपना ग्रेजुएशन पास की खुशी जाहिर करते हुए वीडियो पोस्ट किया। वीडियो की शुरुआत ग्रेजुएशन सम्मान समारोह के दौरान लेक्चरर द्वारा लड़के का नाम पुकारने से होती है। सिख साब आत्मविश्वास से मंच पर पहुंचते हैं, जिस पर दर्शक तालियां बजाते हैं। इसके बाद वह प्रोफेसर से हाथ मिलाते हुए आगे बढ़ते। फिर डिग्री लेकर जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं कि मम्मी मैं पास हो गया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठता है।

4 लाख से ज्यादा लाइक्स

वीडियो 22 जून को निर्मल सिंह गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'गिल साब' पर पोस्ट किया है। उसके बाद से वीडियो पर 4 लाख से ज्यादा लाइक हो चुके हैं। लोगों के तरह-तरह के कमेंट भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मम्मी तो आज बहुत खुश होंगी कि उनका बेटा पास हो गया। उनको भरोसा नहीं था कि बेटा पास हो जाएगा। एक यूजर ने लिखा कि जियोंदा रे मेरा पुत्तर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+