VIDEO: 'लाइक्स और सब्सक्राइब' के चक्कर ने बर्बाद कर दी जिंदगी, भौकाल मचाने के चक्कर में लड़के ने खोए हाथ-पैर

कई बार लोग दिखावे के लिए जानलेवा स्टंट करने से बाज नहीं आते। युवाओं में अकसर ये सब देखा जाता है। ऐसा करना न सिर्फ आपको बल्कि आपके परिवार वालों को भी भारी पड़ सकता है। मगर रील और वीडियोज के चक्कर में अंधे लोगों के लिए इस बात को समझ पाना जरा मुश्किल है। हाल ही में मुंबई से एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

यहां एक किशोर फरहत आजम शेख ने खतरनाक स्टंट किया, जो काफी हैरान करने वाला है। फरहत आजम शेख नाम का ये लड़का बीते दिनों खूब वायरल हुआ था। एक चलती हुई ट्रेन से चिपककर इसने वीडियो बनाया था, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों को ये घायल अवस्था में मिला।

Mumbai teenager lost hand and feet

इस महीने की शुरुआत में ही ट्विटर पर इसका वीडियो सामने आया, जिसमें ये सेवरी स्टेशन पर जानलेवा स्टंट करता दिखा। 14 जुलाई को ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आरपीएफ ने किशोर का पता लगाया तो पाया कि 14 अप्रैल को मस्जिद स्टेशन पर इसी तरह के स्टंट की कोशिश के बाद उसने अपना एक हाथ और एक पैर खो दिया।

देखें स्टंट का खतरनाक वीडियो

डीआरएम मुंबई सीआर के ऑफिशियल हैंडल से जवाब दिया गया कि जानकारी के लिए धन्यवाद। आरपीएफ पोस्ट वीडीएलआर को वीडियो में दिखाए गए अज्ञात यात्री के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं। हम सभी संबंधित लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे इस तरह की असुरक्षित गतिविधियों से दूर रहें और ये उनके और यात्रियों दोनों के लिए जानलेवा है।

एक्स पर पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा, "#मुंबई लोकल ट्रेनों में स्टंट और डांस करना खतरनाक और विघटनकारी है। साथी यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान हमेशा सबसे पहले आना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा, "रेलवे पुलिस द्वारा इन बदमाशों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस बीच, एक तीसरे यूजर ने जवाब दिया, 'वास्तविक सवाल: रेलवे में मेट्रो की तरह PSD (प्लेटफॉर्म सेफ्टी डोर) क्यों नहीं हैं? @भौमिकगोवंडे?' और चौथे ने कहा, 'गिरफ्तार किया जाना चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+