मुंबई : इस शख्स ने बीच के किनारे से साफ कर दिया 2.9 मिलियन किलोग्राम कचरा !

नई दिल्ली। वरसोवा रेजिडेंट वॉलंटियर्स यानी वीआरवी बीते कुछ महीनों से मुंबई के वरसोवा बीच को साफ करने की कोशिश कर रहे हैं। इस संस्था के फाउंडर अफरोज शाह के मुताबिक, स्थानीय निवासियों और नगर निगम के कर्मचारियों ने बीते रविवार को 24,000 किलोग्राम कचरा बीच के किनारे से साफ किया। यह सफाई का लगातार 48वां दिन था।

इस शख्स ने बीच के किनारे से साफ कर दिया 2.9 मिलियन किलोग्राम कचरा!

इस बीच पर गणपति विसर्जन के बाद चारों तरफ भगवान की मूर्तियां और प्लास्टिक बैग बिखरे पड़े थे। वीआरवी के वॉलंटियर्स ने बृहनमुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरशन यानी बीएमसी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक वर्ष के भीतर 2.9 मिलियन किलोग्राम कचरा बीच से उठाकर डंपिंग मैदानों में पहुंचा चुका है।

पेशे से वकील अफरोज शाह कहते हैं कि मैं वरसोवा बीच को अपनी बालकनी से देखता था तो पानी की जगह प्लास्टिक ही प्लास्टिक दिखता था। यह मुझे बहुत खराब लगता था। फिर उन्होंने सोचा कि इस समस्या से निजात कैसे पाएंगे? उन्होंने निर्णय लिया कि वह खुद इस गंदगी को दूर करेंगे। फिर उन्होंने एक अन्य शख्स मिस्टर माथुर के साथ सफाई अभियान शुरू किया। हालांकि, माथुर का बाद में देहांत हो गया। सफाई का यह लंबा सफर इन्हीं दो लोगों ने मिलकर शुरू किया था।

शाह की मानें तो वीआरवी के सदस्य फिक्स नहीं है। उनका एक व्हाट्सएप ग्रुप है जिसमें तकरीबन 100 लोग हैं। वे सभी अपने वक्त और सहूलियत के हिसाब से बीच की सफाई के लिए एकत्रित हो जाते हैं।

यूं तो वीआरवी का सफाई अभियान तकरीबन एक वर्ष से चल रहा है लेकिन गणेश चतुर्थी पर सबसे ज्यादा कचरा बीच के किनारे जमा हो गया। शाह के मुताबिक, लोगों ने यहां भारी मात्रा में प्लास्टिक बैग छोड़ दिए। अगर इन्हें हटाया न जाता तो ये समुद्र की गहराई में चले जाएंगे और फिर कभी वापस नहीं आएंगे। इसी वजह से वीआरवी ने सोचा कि बीच के पानी को पारदर्शी बनाए रखने के लिए सफाई अभियान में तेजी लाई जाए।

इसके लिए शाह ने ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने सफाई के लिए लोगों को वारसोवा बीच पर आमंत्रित किया और आज इसका परिणाम किसी चमत्कार से कमतर नहीं।

आप खुद देखिए सफाई के बाद कैसी हैं वारसोवा बीच की तस्वीरें :

शाह के मुताबिक, बीच की सफाई तो हो जाएगी लेकिन इसे बरकरार रखने के लिए नियमित समर्पण की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+