मुंबई की लड़की नशे में थी, ऑर्डर की बिरयानी, Hangover के बाद बिल देख उड़े होश!
कई बार लोग कुछ ऐसा करते हैं, जिसके लिए उन्हें खूब ट्रोल किया जाता है। ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते वक्त एक नशे की हालत में एक मुंबई की लड़की ने भी कुछ ऐसा ही किया।

Image: Insta @bong_culture
Biryani from Bangalore: नशे की हालत में मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। ऐसे में कोई भी सीरियस काम ड्रिंक के बाद नहीं करते। लेकिन कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि आपको कुछ महत्त्वपूर्ण काम हर हाल में करने होते हैं, चाहे आप जिस हालत में हो। ड्रिंक के बाद मुंबई की एक लड़की ने जब ऑनलाइन मोड से बिरयानी ऑर्डर की। लेकिन गलती से ऑर्डर के लिए उसने बेंगलुरू का एक फूड रेंस्टोरेंट चुन लिया।

मुंबई के लिए ऑर्डर कंफर्म
नशे की हालत में हालांकि लड़की ने गलती से बेंगलुरु से बिरयानी ऑर्डर का ऑप्शन चुना था। लेकिन जब उसे पता चला कि उसका ऑर्डर कंफर्म हो चुका है, तो उसे खुशी हुई। दरअसल, अनजाने में ही सही उसने ऑनलाइन फूड ऑर्डर के लिए एक नया प्रयोग किया था। क्योंकि ऑनलाइन फूड डिलीवरी लेने की एक रेंज होती है। लेकिन बेंगलुरू के मेघना रेस्टोरेंट ने इसकी परवाह किए बिना मुंबई से ऑर्डर स्वीकार कर लिया।

2500 रुपए आया बिल
लड़की ने जब हैंगओवर को बाद देखा कि उसने एक बिरयानी के लिए 2500 रुपए खर्च कर दिए हैं तो उसके होश उड़ गए। बाद में उसने इसकी जानकारी ट्वीटर शेयर की। जिसमें ऑर्डर कंफर्म होने के साथ बिल का भी जिक्र किया।

आर्डर की शेयर तस्वीर
बेंगलुरु से बिरयानी का ऑर्डर मिलने पर लड़की ने @subii ट्वीटर अकाउंट से फूड की तस्वीरें भी साझा कीं। आर्डर में बिरयानी, सालन, रायता और चिप्स थे। उसने मजाक में लिखा, "अब तक का सबसे अच्छा फैसला @zomato, मेरी तनख्वाह कहां है?"

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
लड़की के इस ऑर्डर को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कई तरह के कंमेट्स किए। एक यूजर ने मजे लेने के अंदाज में लिखा, "आपको ड्रिंक एंड ड्राइव एंड ऑर्डर नहीं करना चाहिए। उम्मीद है कि बिरयानी अच्छी थी। हैप्पी हैंगओवर लेडी।" जबकि अन्य यूजर्स का सवाल था कि ये ऑर्डर कैसे एक्सेप्ट हो गया? इस सवाल पर Zomato ने अपनी 'जोमैटो लीजेंड्स' सर्विस के बारे में बताया, जो एक इंटरसिटी डिलीवरी सर्विस है। इसे पिछले साल से कुछ चुनिंदा शहरों के लिए शुरू किया गया है।

2022 में टॉप पर रहा बिरयानी ऑर्डर
ऑनलाइन फूड ऑर्डर में बिरयानी भारतीयों की सबसे पहली पसंद है। स्वीगी के मुताबिक पिछले साल चिकन बियानी 7वीं बार सबसे अधिक ऑर्डर की जाने वाली डिश थी। इस डिश के लिए प्रति मिनट औसतन 137 ऑर्डर प्राप्त हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications