VIDEO: शख्स ने फिल्मी अंदाज में दी मौत को मात, सिर्फ 1 सेकेंड के अंतर से यूं बची जान
नई दिल्ली, 28 जनवरी: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक्सीडेंट का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाइक सवार ट्रक ने नीचे आते-आते बच गया। लेकिन फिल्मी अंदाज़ में बाइक सवार इस शख्स ने मौत को मात दी। वायरल हो रहा ये वीडियो मलेशिया का बताया जा रहा है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि, इस खतरनाक दुर्घटना में शख्स को कोई गंभीर चोट नहीं आई। लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।

बारिश के कारण फिसल गई मोटरसाइकिल
वायरल हो रही 21 सेकंड के क्लिप में दिख रहा है कि बरसात में हाईवे से वाहन गुजर रहे हैं। इसी दौरान एक बाइक वाला जा रहा होता है कि अचानक फिसलकर बीच सड़क पर गिर जाता है। वह किसी तरह से कार से बचता है, लेकिन गिरने के तुरंत बाद वो बड़ी तेजी से बीच रोड से उठकर किनारे की तरफ भागने लगता है कि तभी एक तेज रफ्तार ट्रक उसके करीब पहुंच जाता है। वो शख्स को कुचलने ही वाला था कि उस शख्स ने फिल्म अंदाज़ में मौत को मात दे दी।

सामने से आ गया ट्रक...
चमत्कार के चलते ट्रक के नीचे आने से बच गया। ट्रक वाले ने भी तुरंत ही ब्रेक लगाकर उसकी जान बचा लेता है। शख्स की बाइक भी बिना किसी नुकसान के बच गई। दावा किया गया है कि यह घटना 24 जनवरी को हुई थी, जिसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। घटना का वीडियो फेसबुक पर वायरल हॉग नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसने भी वीडियो देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।
रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
वायरल हो रहा ये वीडियो सड़क के किनारे खड़े एक गाड़ी में लगे कैमरे में कैद हुआ है। फेसबुक पर ये फुटेज वायरल हो गया है, जिसे 96,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक फेसबुक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "भगवान का शुक्र है कि वह इतनी तेजी से बाहर निकलने में सफल रहा। भगवान उसकी बड़ी मदद कर रहा था।" दूसरे ने लिखा. "बहुत भाग्यशाली है कि ट्रक उसके ऊपर नहीं चढ़ा।












Click it and Unblock the Notifications