पति को भेजने वाली तस्वीरें गलती से भेज दी जवान बेटे को, फिर बेटे का हुआ ऐसा हाल
एक लड़के को अपनी मां की ही भेजी हुईं तस्वीरें देखने के लिए सोशल मीडिया पर राय लेनी पड़ रही है। इस लड़के को उसकी मां ने कुछ तस्वीरें भेजीं, फिर आखिर में कुछ ऐसा लिख दिया की उसकी हालत खराब हो गई। उसे समझ ही नहीं आया की वो अपनी मां की ये तस्वीरें देखे की नहीं।
Recommended Video

नई दिल्ली। एक लड़के को अपनी मां की ही भेजी हुईं तस्वीरें देखने के लिए सोशल मीडिया पर राय लेनी पड़ रही है। इस लड़के को उसकी मां ने कुछ तस्वीरें भेजीं, फिर आखिर में कुछ ऐसा लिख दिया की उसकी हालत खराब हो गई। उसे समझ ही नहीं आया की वो अपनी मां की ये तस्वीरें देखे की नहीं। इसलिए उसने इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया है और लोगों से राय ले रहा है।


मां ने तस्वीरें भेज लिख दिया ऐसा
24 साल के लियाम मैकडोनाल्ड को उसकी मां ने कुछ मैसेज व्हॉट्सऐप पर भेजे। उसने नोटिफिकेशन में देखा कि उसकी मां ने उसे कुछ तस्वीरें भेजी हैं। तभी उसकी मां का एक और मैसेज आ गया की ये तस्वीरें उसके पिता के लिए थीं और गलती से उसे चलीं गईं।

समझ नहीं आया कि करें क्या
ये मैसेज देखते ही उसकी हालत खराब हो गई। उसे समझ नहीं आया कि वो क्या करे। उसे डर लग रहा था कि उसकी मां ने कहीं उसे कोई निजी तस्वीरें गलती से तो नहीं भेज दी हैं। पिता को भेजने वाला मैसेज उसके पास गलती से पहुंच गया है।

तो ये था तस्वीरों में
जब उसे कुछ समझ नहीं आया तो उसने इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर डाल दिया। लोगों ने उसे कहा कि वो ये मैसेज खोले और उन्हें बताए की इसमें क्या है। हालांकि लियाम ने सोशल मीडिया पर लोगों को तो नहीं बताया कि तस्वीरों में क्या है, लेकिन एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो तस्वीरें परिवार में जन्में एक बच्चे की थीं।












Click it and Unblock the Notifications