OMG! पहले गोद में लिया और फिर कसकर सीने से जकड़ा, लाखों लोगों ने देखा मदर पांडा का VIDEO

कहते हैं मां तो मां होती है, फिर चाहे वो इंसान हो या फिर कोई भी जानवर। पांडा कीबात करें तो देखने में बेहद खूबसूरत लगने वाले इन जानवरों का व्यवहार काफी अलग होता है। पांडा कई बार उम्मीदों से भी परे बिहेवियर करता है, जिसे देखने के बाद कई बार जूकीपर्स भी हैरान रह जाते हैं। हाल ही में एक मां पांडा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपने बच्चे को ऐसे चूम रही है, मानो वो सालों बाद मिले हों।

क्लिप में साफ दिख रहा है कि जू कीपर मां पांडा के पास एक छोटा सा पांडा बेबी लेकर आती है तो मां उसे पकड़कर तुरंत गोद में उठा लेती है। इसके बाद मां पांडा उसे चूमने लगती है और कसकर गले लगा लेती है। सोशल मीडिया पर ये क्लिप लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वो मां-बच्चे के इस बॉन्ड की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Mother panda

कैप्शन में भी लिखा है कि ये मां पांडा तो बच्चा डिजर्व करती ही है। वाकई वीडियो में मां पांंडा को कई बार अपने बच्चे को चूमते दिखाया गया है। वो ना सिर्फ बच्चे का मुंह बल्कि उसके हाथ पैरों को भी चूमती है। ऐसा लग रहा मानो वो उसपर सालों का प्यार लुटा रही हो। क्लिप काफी प्यारा है और वाकई भावुक कर देने वाला है।

Recommended Video

      OMG! पहले गोद में लिया और फिर कसकर सीने से जकड़ा, लाखों लोगों ने देखा मदर पांडा का VIDEO

      एक अन्य वीडियो में बच्चा सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहा है तो मां के पास आते ही मां उसे अपने मुंह से पकड़कर नीचे फेंक दे रही है। मां बार-बार बच्चे को पकड़कर उसे नीच फेंक रही है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठने लगे कि आखिरकार मां पांडा ऐसा क्यों कर रही होगी। वो उसका अपना बच्चा है, तो वो उसे बार-बार उठाकर जमीन पर क्यों पटक रही है?

      एक यूजर ने कहा कि मां चाहे किसी की भी हो, वो अपने बच्चों को कभी भी ऊपर उठने से नहीं रोक सकती। बल्कि मां अपने बच्चे को हर तरह के वो गुर सिखाती है, जिनमें वो खुद भी माहिर होती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर मां बच्चे के ये दोनों वीडियोज लोगों के दिलों को काफी खुश कर रहे हैं और यूजर्स इनपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

      यहां देखें वायरल वीडियो...

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+