रोमांटिक पलों की तेज आवाजों ने पड़ोसियों की उड़ाई नींद, महिला ने बताया कौन था उन नॉइस का जिम्मेदार
नई दिल्ली, 22 सितंबर: घर या बेडरूम के अंदर के पल किसी भी कपल के बेहद ही निजी पल होते हैं। लेकिन अगर किसी के रोमांटिक मोमेंट्स पड़ोसियों के लिए परेशान बन जाएं। तो ये जिम्मेदारी होती है, कि उसमें सुधार करें। वेल्स की रहने वाली एक महिला पर पड़ोसियों ने इसलिए केस कर दिया क्योंकि उसके घर से सेक्स दौरान आने वाली तेज आवाजों ने उनका जीना हराम कर दिया था। जिसके चलते कोर्ट ने महिला पर 27 हजार का जुर्माना ठोंक दिया।

लव मेकिंग आवाजों ने छीना चैम
वेल्स के शहर व्रेक्सहैम की रहने वाली 41 वर्षीय क्रिस्टीन मॉर्गन के खिलाफ उनके पड़ोसियों ने शिकायत की थी कि उनके घर से किसी कपल के रोमांस की आवाजें बहुत जोर-जोर आती हैं जिससे उनकी नींद और चैन सब छिन गया है। नॉयस मॉनीटर से पता चला कि आवाजें लव मेकिंग की हैं। पड़ोसियों की कई शिकायतों के बाद स्थानीय प्रशासन ने क्रिस्टीना को इस मामले में तलब कर लिया।

मां ने कोर्ट में बताई इन तेज आवाजों की सच्चाई
सिंगल मॉम क्रिस्टीन मॉर्गन से जब इस मामले में प्रशासन ने पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि, ये आवाजें उनके 23 साल के बेटे और उसकी गर्लफ्रेंड की हैं। क्रिस्टीन ने बताया कि, वह नाइट शिफ्ट करती हैं इसलिए वो आवाजें उनकी नहीं हैं। मगर पड़ोसियों ने शिकायत की है कि आवाजें उन्हीं के घर के आती हैं जो रोमांटिक मोमेंट्स की होती हैं।

पड़ोसियों की शिकायत को किया नजरअंदाज
क्रिस्टीन के पड़ोसियों का कहना था कि, परिवार को कई चेतावनियां दी गईं 'लेकिन कुछ नहीं हुआ' क्योंकि उन्होंने 26 दिसंबर, 2021 और 4 अप्रैल के बीच तेज आवाजों के साथ सेक्स करना जारी रखा। इस घर में क्रिस्टीन अपने बुजुर्ग पिता, बेटे और टीनएज बेटी के साथ रहती हैं। पड़ोसियों ने कहा कि उन्होंने बार-बार परिषद से शिकायत की थी क्योंकि शोर लॉकडाउन के दौरान हो रहा था और यह 'कुछ लोगों को काफी परेशान कर रहा था।

देर रात आती थी तेज आवाजों
एक प्रवर्तन अधिकारी ने मॉर्गन को अपने बेटे और उसकी प्रेमिका के साथ कमरे बदलने का सुझाव दिया, लेकिन ऐसा करने के बाद भी शोर जारी रहा इसलिए पड़ोसियों ने शोर मॉनिटर स्थापित किया। पड़ोसियों ने कहा कि इन आवाजों की वजह से वो सो नहीं पा रहे। आवाजें सबसे ज्यादा देर रात आती हैं या फिर भोर में आती हैं। कोर्ट ने उन पर £534 का जर्माना लगाया और घर को इंसुलेटिड करने के लिए कहा।

बेटे पर दर्ज हुए 4 केस
कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि भले ही वो खुद निजी तौर पर इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं मगर उन्हें इस बात को देखना चाहिए था कि उनके परिवार के किसी सदस्य की वजह से कोई पड़ोसी ना परेशान हो क्रिस्टीन के बेटे पर भी पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत 4 मामलों में केस दर्ज किया गया है जिसकी सुनवाई अक्टूबर में होगी।

लगा 27 हजार का जुर्माना
क्रिस्टीन के 23 वर्षीय बेटे एलेड ने कहा कि यह स्थिति एक 'बुरा सपना' है और परिवार का किसी को परेशान करने का कोई इरादा नहीं था। इस मामले की सुनवाई हुई जहां कोर्ट की ओर से क्रिस्टीन पर 27 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications