12 साल से है पार्टनर की तलाश, दुनिया में सबसे लोनली 'बेली' की कहानी से भावुक हुआ सोशल मीडिया
लंदन, 12 मार्च। सोशल मीडिया पर सिंगल यानी अनमैरिड लड़कों पर बनाए गए कई वायरल मीम्स तो आपने देखे हीं होंगे। सिंगल होना एक उम्र के बाद तकलीफ देने लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ ये दुख इंसानों को ही नहीं बल्कि जानवरों को भी परेशान करता है। जी हां, आज हम आपको दुनिया के सबसे सिंगल शेर से मिलवाने जा रहे हैं जो वर्षों से अपने लिए एक साथी का इंतजार कर रहा है। इस शेर को अब दुनिया का सबसे लोलनी लॉयन भी कहा जाने लगा है।

दुनिया का सबसे लोनली शेर
दुनियाभर के चिड़ियाघरों में जानवरों को कैद करके रखा जाता है, इसकी वजह से वह अपने पार्टनर की तलाश नहीं कर पाते। हालांकि कई चिड़ियाघरों में प्रजनन के लिए नर और मादा को साथ लाया जाता है ताकि उनके बच्चों को इस दुनिया में लाया जा सके। लेकिन ब्रिटेन के एक चिड़ियाघर में 'बेली' नाम का शेर आज भी अपने पार्टनर का इंतजार कर बूढ़ा हो रहा है। बताया जा रहा है कि बेली के दो भाई भी थे जिनके साथ वो रहता था लेकिन 18 महीने के अंदर उनकी भी मौत हो गई।

जंगल में जानवर तलाश लेते हैं पार्टनर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब बेली नाम के शेर की तन्हाई मिटाने के लिए उसे दूसरे चिड़ियाघर में शिफ्ट किया जाएगा। गौरतलब है कि किसी इंसान को अपनी तन्हाई मिटानी होती है तो वह पार्टनर की तलाश कर सीधे शादी करता है। लेकिन बेली के पास वो ऑप्शन भी नहीं है क्योंकि चिड़ियाघर में कोई अन्य शेरनी नहीं है। अगर ये शेर जंगल में होता तो शायद अपने लिए पार्टनर की तलाश कर लेता।

कैदी की तरह बिता रहा जिंदगी
चिड़ियाघर में रहने वाले जानवरों की जिंदगी किसी जेल में बंद कैदी की तरह होती है, जिसे समय पर सिर्फ खाना मिलता है लेकिन कोई आजादी नहीं होती। बेली नाम का शेर आज तक किसी पार्टनर के साथ नहीं रहा, शायद इसलिए वह उदास नजर आता है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के कोलचेस्टर जू में रहने वाले बेली शेर को बीते 12 साल से अकेलापन झेलना पड़ रहा है। हालांकि अब बेली की किस्मत खुली है और उसे पार्टनर मिलने की भी उम्मीद है।

12 साल पहले आया था जू
दुनिया का सबसे लोलनी शेर 12 साल पहले अपने दो कजिन्स के साथ आया था। उसके कजिन्स का नाम नाजा और मलिका था, जिनकी मौत कुछ महीने पहले ही हुई है। अपने कजिन्स को खोने के बाद बेली शांत रहने लगा और अकेला पड़ गया। उसकी ये हालत जू के अधिकारियों से देखी नहीं गई और अब उसके साथी की तलाश शुरू हो गई है। जू प्रशासन ने फैसला किया कि बेली को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।

शेरनी को भी है बेली का इंतजार
जहां बेली को भेजा जा रहा है उस जू में पहले से ही एक शेरनी रह रही है, उसे भी एक साथी का इंतजार है। कोलचेस्टर जू के कर्मचारियों ने बताया कि अपने दो साथियों को खो देने के बाद बेली काफी उदास रहने लगा और उसकी तबीयत भी खराब रहने लगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि नई जगह और नया पार्टनर मिलने के बाद उसका मूड अच्छा होगा। इसके साथ ही बेली के बच्चे होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Video: मगरमच्छ के इलाके में अकेला पहुंचा जंगल का राजा शेर, नदी में ऐसे हुई दो 'शहंशाहों' के बीच भिड़ंत












Click it and Unblock the Notifications