Video: मगरमच्छ के इलाके में अकेला पहुंचा जंगल का राजा शेर, नदी में ऐसे हुई दो 'शहंशाहों' के बीच भिड़ंत
नई दिल्ली, 6 मार्च: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। उसकी रफ्तार और शिकार करने के तरीके का कोई तोड़ नहीं है। इसी तरह मगरमच्छ पानी का बादशाह है। एक बार वो किसी शिकार को मुंह में जकड़ ले तो उसकी मौत निश्चित है। अब शेर और मगरमच्छ की लड़ाई का एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। (वीडियो-नीचे)

पानी में जाता है शेर
वायरल वीडियो कहां का है ये नहीं पता, लेकिन उसमें दो खूंखार जानवरों की लड़ाई दिखाई गई है। आप देख सकते हैं कि एक नर शेर पानी पीने नदी के किनारे गया रहता है। वहां पर उसे कोई दूसरा शिकारी नहीं दिखता, जिस वजह से वो नदी पार करने का मन बनाता है, लेकिन अगले ही पल उसके साथ कुछ बुरा होने वाला रहता है।

मगरमच्छ पास में छिपा था
जिस जगह से शेर पानी में उतरा, वहीं पर एक मगरमच्छ घात लगाकर बैठा था। उसने पानी के अंदर खुद को छिपाया था, जिस वजह से शेर को बिल्कुल भी उसकी भनक नहीं लगी। शेर पानी में उतारा तो मगरमच्छ ने हमला नहीं किया, उसे पता था कि उसका शिकार तुरंत पानी के बाहर भाग सकता है।

पानी के बीच में किया हमला
मगरमच्छ ने शेर को पानी के बीच जाने दिया, इसके बाद अचानक से हमला कर उसकी गर्दन दबा दी। वहां वीडियो बना रहे लोगों को लगा कि शेर की जान गई, लेकिन वो जंगल का राजा है, जो इतनी जल्दी हार मानने वालों में से नहीं था।

आखिर में हुआ ये अंजाम
शेर भी बहुत फुर्तीला था। उसने 5 सेकेंड में अपनी गर्दन छुड़ा ली। साथ ही वो ये बात समझ गया था कि पानी के अंदर मगरमच्छ से नहीं जीता जा सकता है, जिस वजह से वो तुरंत भागकर बाहर निकल गया। इस वीडियो को देखकर सभी यही कह रहे हैं कि जंगल के राजा का शिकार करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।












Click it and Unblock the Notifications