सड़क हादसे का सबसे खौफनाक VIDEO:ट्रक से टकराते ही हुआ धमाका और उड़ गए बाइक के परखच्चे

सड़क हादसे का अब तक का सबसे खतरनाक वीडियो, जिसने भी उसके उड़ गए होश, लेकिन हादसे में बच गई बाइक सवार की जान।

नई दिल्ली। आपने आज से पहले कई सड़क हादसों के वीडियोज देखें होंगे। कई हादसे अपनी आंखों के सामने भी होते देखा होगा, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं यकीनन उससे खौफनाक वीडियो आपने आज से पहले कभी नहीं देखा होगा। इस वीडियो को देखकर आपकी रुह कांप जाएगी। आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

 Most Horrible accident video: Motorcycle crashes into truck, bursts into flames

हादसा चीन के नानचांग में हुआ, जहां एक बीच सड़क एक बाइक और ट्रक की भीषण टक्कर हुई और उसके बाद वहां तेज धमाका हुआ।धमाके में जबरदस्त आग लगी। बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार आग की लपेट में आ गया, लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इतने भयानक हादसे के बावजूद बाइक सवार को मामूली चोट आई और वो सही सलामत इस खौफनाक हादसे से बच गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार बाइक आ रही है। वहीं दाएं तरफ से एक ट्रक भी आ रहा है। ट्रक को देखकर बाइक सवार ब्रेक लगाने की कोशिश करता है, लेकिन तेज रफ्तार के कारण उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराते ही उसमें तेज धमाका हुआ और बाइक पूरी तरह के आग से लिपट गई। बाइक सवार भी आग से घिर गया, लेकिन वहां मौजूद लोगों की सतर्कता और सूझबूझ की वजह से उसकी जान बच गई। बाइक सवार को हल्की चोटें आई, लेकिन इसते भीषण हादसे से उसकी जान बच गई। हादसे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में जरुरी है कि जब भी सड़क पर वाहन चलाएं तो अपनी सुरक्षा का हमेशा ध्यान रखें। देखिए हादसे का खौफनाक वीडियो...

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+