Cuban Scorpio : इस बिच्छू के एक लीटर जहर की कीमत में घर आ जाएं सात rolls royce कारें, जानें क्यों है इतना कीमती
नई दिल्ली, 06 सितंबर: दुनियाभर में कई तरह के खतरनाक और जहरीले जीव हैं। इन जहरीले जीवों से एक नाम बिच्छू का भी है। भारत के गांवों, जंगलों में बिच्छू दिखना आम बात है। लोग इससे डरते जरूर हैं, लेकिन आसानी से मार भी देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी नीले बिच्छू के बारे में सुना है। क्या आप जानते हैं कि आमतौर पर दिखने वाले बिच्छू से भी अधिक खतरनाक और विषैला एक और भी बिच्छू होता है? इस बिच्छू के एक लीटर जहर की कीमत इतनी है, जितने में आप सात रोल्स रॉयस कारें अपने घर ला सकते हैं।

नीले रंग का Cuban Scorpio
हम बात कर रहे हैं एक ऐसे बिच्छू की, जो क्यूबा में पाया जाता है। यह नीले रंग का होता है। इसका एक बूंद जहर भी बेहद कीमती होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीले रंग के क्यूबन बिच्छू के एक लीटर जहर की कीमत 76 करोड़ रुपए तक होती है। बताया जाता है कि इस बिच्छू के जहर की इतनी अधिक कीमत होने के बाद बावजूद इसकी काफी डिमांड रहती है।

बिच्छू के जहर से बनाई जाती है कैंसर की दवा!
इस बिच्छू का जहर कई तरह की दवाइयां बनाने के काम आता है। इसलिए ये जितना खतरनाक है उससे कहीं ज्यादा कीमती भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिच्छू के के जहर में 50 लाख से भी ज़्यादा यौगिक होने की वजह से इसके ज़हर का इस्तेमाल कोई छोटी-मोटी बीमारी नहीं, बल्कि कैंसर की दवा 'Vidatox' बनाने में कियाा जाता है। क्यूबा के लोगों का मानना है कि इस दवा से कैंसर जैसी बीमारी को जड़ से ठीक किया जा सकता है।

आर्थराइटिस के दर्द को कम करने में मिलती है मदद
न्यूज वेबसाइट 'SWहिंदी' ने साल 2021 में इज़रायल की Tel Aviv University के प्रोफेसर माइकल गुरेवित्ज के हवाले से लिखा था कि इस क्यूबा बिच्छू के ज़हर का इस्तेमाल कई मेडिकल रिसर्च और ट्रीटमेंट के लिए हो रहा है, क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व हैं, जो पेनकिलर का काम करते हैं और इनसे हड्डी की बीमारी आर्थराइटिस के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। उन्होंने ये भी कहा कि क्यूबा बिच्छू के जहर में होने वाले कुछ तत्वों से कैंसर को रोकने में भी मदद मिलती है। मेडिकल जगत में इस बिच्छू के जहर को लेकर कई रिसर्च जारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications