पहले पूंछ पकड़कर पटका फिर पानी में डुबोया, खाना चुराने पर बंदर ने चूहे को दी खतरनाक सजा
वायरल वीडियो में बंदर चूहे को पूंछ से पकड़कर घुमा रहे हैं। बंदरों के आतंक का ये वीडियो दिल दहला देने वाला है।

बंदरों के आतंक की कहानी कोई नई बात नहीं है। बंदर एक ऐसा जंगली जानवर है, जो झुंड में किसी भी चीज को तहस नहस कर दे। लेकिन सोशल मीडिया पर बंदरों का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो बेहद डरावना है। अपना खाना चुराने वाले चूहे पर पहले तो बंदर बारीकी से नजर रखते है, फिर मौका देखते ही उसका ऐसा बुरा हाल करते हैं कि देखने वाला भी सहम जाए। दिल दहला देने वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चूहों पर थी बंदरों की पैनी नजर
बंदरों कई दफा ऐसी हरकतें करते हैं, जिनपर यकीन कर पाना एक बार को तो मुश्किल ही हो जाए। इंटरनेट पर कई ऐसे क्लिप मौजूद हैं, जो बंदरों के आतंक की गवाही देते हैं। इन दिनों जो क्लिप वायरल हो रहा है, उसमें सामने बंदरों के खाने के लिए कोई चीज रखी हुई होती है। ऐसे में कुछ चूहे इसे खाने की कोशिश करते हैं। मुंह में पकड़कर एक-एक दाना चूहे लेकर भागते दिख रहे हैं।

पहले पकड़ी चूहे की पूंछ और फिर...
'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, पहले तो बंदर चुपचाप ये देखते हैं। फिर मौका पाते ही खाने के लिए आ रहे चूहे पर हमला बोल देते हैं। बंदर उसके भागने का कोई रास्ता नहीं छोड़ते। इसके बाद शुरू होती है बंदरों की निर्दयता। बंदर पहले तो पूंछ से चूहे को पकड़ता है और फिर जोर जोर से घुमाने लगता है।

पटक-पटककर पानी में डुबोया
ये तो बस शुरुआत है। इसके बाद वो इसे जमीन पर पटक देता है। बंदर यहीं नहीं थमता, बल्कि वो फिर चूहे को पकड़कर घुमाता है और आखिरकार पानी में उसे डुबोता है। चूहे के बुरे हाल हो जाते हैं। इसके बाद देखने में लग रहा कि चूहा मर जाता है। लेकिन बंदरों के आतंक से तंग आकर और अपनी जान बचाने के लिए चूहा मरने की एक्टिंग करता है।

जान बचाने को मरने की एक्टिंग करने लगा चूहा
चूहे के शरीर में कोई हरकत ना होती देख बंदर एक बार फिर चेक करने के लिए उसे पकड़ता है और जोर-जोर से उसे हिलाने लगता है ये देखने के लिए कि उसके शरीर में कोई मूवमेंट हो रही है या नहीं। इसके बाद एक बार किस्मत से बंदर की पकड़ ढीली हो जाती है और चूहा चट्टानों के बीच जा घुसता है।

बंदरों के आतंक से परेशान हैं लोग
बंदरों के आतंक का ये क्लिप बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप वाकई में डरा देने वाला है। बंदरों का आतंक सिर्फ यहीं नहीं दिख रहा, बल्कि कई जगहों लोग भी बंदरों के आतंक से परेशान हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications