'क्या शिकारी बनेगा रे तू': एक बंदर को पकड़ने में 5 चीतों की फूली सांसें, Video देख देंगे हिम्मत की दाद

नई दिल्ली, 11 मई। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे देख यूजर्स भी दंग रह गए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर अपनी जान की परवाह किए बगैर झील में नहा रहे खतरनाक टाइगर्स (चीतों) को परेशान कर रहा है। मस्तीखोर बंदर एक पतली सी डाल के सहारे लटकर नीचे खड़े चीतों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वहीं, झील में खड़े चीते उछल-उछलकर बंदर को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

चीतों को परेशान करता बंदर वायरल

चीतों को परेशान करता बंदर वायरल

वीडियो में बंदर की मस्ती देख कुछ यूजर्स की हंसी छूट गई वहीं अन्य ने उसे सबसे बेवकूफ बंदर की उपाधी दी। इस वीडियो को ट्विटर पर भारतीय वन सेवा के सुशांत नंदा ने शेयर किया है। ट्विटर पर पोस्ट होने के कुछ घंटे के अंदर ही वीडियो वायरल हो गया। गौरतलब है कि हर किसी को अपनी जिंदगी प्यारी होती है और वह बेवजह अपनी जान खतरे में नहीं डालता। लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहे बंदर को जैसे मौत का खौफ है ही नहीं।

बंदर ने खेला जिंदगी और मौत का खेल

बंदर ने खेला जिंदगी और मौत का खेल

बंदर इतने शरारती होते हैं कि वह किसी को परेशान करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। कई बार तो वह इस चक्कर में अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। हालांकि हर बार उनकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं रहती और अपनी जान गंवा बैठते हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे बंदर की किस्मत आज बहुत अच्छी थी कि जिस डाल से वह लटकर चीतों को परेशान कर रहा था, वह बहुत मजबूत थी। अगर डाल टूट जाती तो बंदर का क्या होता इसका अंदाजा हम सभी लगा सकते हैं।

बंदर ने अपनी फुर्ती से चीतों को किया परेशान

बंदर ने अपनी फुर्ती से चीतों को किया परेशान

वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में कहीं पांच चीते गर्मी दूर करने के लिए झील में मस्ती कर रहे हैं। इसी बीच झील की तरफ झुके एक पेड़ पर बंदर आता है और वह चीतों को परेशान करने के लिए ठीक उनके ऊपर लटकने लगता है। चीतों ने भी बंदर को देखते ही उसे पकड़ने के लिए छलांग लगानी शुरू कर दी। जैसे ही चीते ऊपर को उछलते मस्तीखोर बंदर तुरंत डाल के ऊपर चला जाता है।

'डाल अब टूटी कि तब'

'डाल अब टूटी कि तब'

ऐसा वह कई बार करता है। बंदर अपनी फूर्ती से हर बार चीतों को चकमा देने में कामयाब रहता है। वह काफी देर तक चीतों को ऐसे ही परेशान करता रहता है लेकिन चीतों की पकड़ में नहीं आता। बंदर की इस हरकत को देखने पर कई बार ऐसा लगता है कि अब पेड़ की डाल टूट जाएगी। हालांकि ऐसा होता नहीं है और बंदर चीतों को परेशान करना जारी रखता है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

यह भी पढ़ें: Video: जब अदने से बंदर ने आंखों में आंखें डालकर विशालकाय चीते का सामना किया तो देखते रह गए लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+