Video: जब अदने से बंदर ने आंखों में आंखें डालकर विशालकाय चीते का सामना किया तो देखते रह गए लोग
आज हम आपको ऐसी ही एक मजेदार वीडियो दिखाएंगे, जिसमें चीता बंदर को अपना शिकार बनाने के लिए पेड़ पर चढ़ तो गया लेकिन उस अदने से बंदर के डेयर के सामने विशाल चीते की एक न चली।
नई दिल्ली। क्या आपने किसी चीते को बंदर को पकड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ते देखा है? अगर नहीं तो आज हम आपको ऐसी ही एक मजेदार वीडियो दिखाएंगे, जिसमें चीता बंदर को अपना शिकार बनाने के लिए पेड़ पर चढ़ तो गया लेकिन उस अदने से बंदर के डेयर के सामने विशाल चीते की एक न चली। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी प्रवीन अंगुसामी ने शेयर किया है।
Recommended Video

आंखों में आंखें डालकर किया चीते का सामना
वीडियो में एक विशालकाय चीता बंदर का शिकार करने लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। उससे थोड़ी ही दूरी पर पेड़ की एक डाली पर एक बंदर बैठा है। चीता उसका शिकार करने के लिए उसकी ओर धीरे-2 बढ़ता है, जबकि बंदर एक हाथ से पेड़ की एक टहनी को पकड़कर चीते की आंखों में आंखें डालकर उसका सामना कर रहा है।

चीते की एक-2 हरकत पर रखी पैनी निगाह
जो लोग परेशानियों से डरते हैं वह इस वीडियो से सीख सकते हैं कि कैसे परेशानियों का सामना किया जा सकता है। यहां बंदर ऐसे ही अपनी जान बचाने में कामयाब नहीं हुआ। उसने चीते की एक-2 हरकत पर पैनी निगाह रखी। उसकी एक एक पदचाप को गिना और जैसे ही वह बंदर की ओर लपका बंदर पेड़ से छलांग लगाकर दो चार हो गया।

पेड़ से गिरा धड़ाम
बंदर के वहां से भागने के बाद बेचारा चीता पेड़ पर लटका रह गया। उसने पेड़ पर चढ़ने की भी कोशिश की लेकिन कामयाब न हो सका और आखिरकार पेड़ से बुरी तरह नीचे गिरा। इस वीडियो को अबतक 10 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। प्रवीन ने वीडियो शेयर करते हुए कमेंट किया। अपनी कमजोरियों को न दिखाएं, हमेशा अपनी शक्ति से कठिनाई का सामना करें।












Click it and Unblock the Notifications