SHOCKING! बंदर ने की बच्ची को किडनैप करने की कोशिश, बाइक से आया और फिर...
Monkey tries to Kidnap Toddler: बच्चों की किडैनपिंग के कई मामले सामने आते हैं, जिसके चलते पेरेंट्स को उनपर एक्स्ट्रा ध्यान देना पड़ता है। वैसे कई स्कूल्स और घरों में पेरेंट्स अपने बच्चों को पहले से काफी सारी चीजें सिखाते भी हैं कि उनके लिए क्या सही है और क्या गलत। मगर जरा सोच कर देखिये कि बच्चों को कोई इंसान नहीं बल्कि जानवर परेशान करे तो ये सुनने में कितना अजीब लगेगा। जी हां! एक वायरल वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।
बंदर बहुत शरारती जानवर है और इस जानवर से जुड़े कई मामले सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। मगर हाल ही में एक राइडर बंदर खूब चर्चा में है, जो एक बच्चे को किडनैप करने की कोशिश के चलते सुर्खियों में आ गया है।

इस घटना का एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे बैठे हुए दिख रहे हैं। ये बच्चे आराम से एक दूसरे संग बातें कर रहे हैं इतने में एक बंदर बाइक लेकर वहां आता है और फिर सबसे किनारे बैठे बच्चे को खींचता है।
बंदर न उसे खींचता है बल्कि घसीटते हुए अपने साथ लेकर जाने की कोशिश भी करता है। बच्चा खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश करता है और फिर आगे जाकर बंदर की पकड़ ढीली हो जाती है और बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के लोग दौड़कर वहां आते है, जिसके बाद बंदर भी भाग खड़ा होता है।
ये मामला अपने आप में बेहद अजीब है क्योंकि जानवरों से जुड़े ऐसे मामले कभी देखने को नहीं मिलते। ऐसे में इस वीडियो ने लोगों को काफी हैरान करके रख दिया है। जब बंदर बच्चे को लेने आया तो वो खूब जोर से चिल्लाने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बंदर को भगाने के लिए आए।
एक बार को ऐसा लग रहा था कि बंदर को किसी ने सिखाया हुआ है। जिस तरह वो बाइक पर आता है और बाइक को साइड रखकर बच्ची को खींचता है, वो काफी शानदार है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications