बिहार के बक्सर में जन्मा दो सिर वाला अदभुत बच्चा, 4 हाथ पर 2 पैर
बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में एक महिला ने अद्भुत दो मुंहे बच्चे के जन्म दिया है। जिले के सदर अस्पताल में गुरुवार की सुबह धनसोई प्रखंड के गंगाढी निवासी शिवराजो ने दो मुंहे बच्चे को जन्म दिया। दोनों बच्चों के कमर जुड़े हैं। लेकिन सिर अलग-अलग है। वहीं जन्म देने वाले बच्चों में एक लड़की तो दूसरा लड़का है। जिले के सदर अस्पताल में इस तरह के बच्चे के जन्म लेते ही इसकी चर्चा पूरे अस्पताल में फैल गई। बिहार की जेलों में Whatsapp और FB पर वीडियो चैटिंग करते हैं क्रिमनल्स

शिवराजो का प्रसव महिला चिकित्सक की देखरेख में सुरक्षित और समान तरीकों से संपन्न हो गया। जच्चा और बच्चा दोनों सलामत हैं। लेकिन दोनों बच्चों को वहां के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच मे रेफर कर दिया है। बच्चे की मां शिवराजो ने बातचीत करने के दौरान बताया कि वह तीसरी बार मां बनी हैं। इससे पहले उसने एक लड़का और लड़की को सामान्य तरीके से जन्म दिया था।












Click it and Unblock the Notifications