मिशेल ओबामा के इस स्टाइल का दीवाना हुआ इंटरनेट, वायरल हुई फोटो

मिशेल ओबामा की इस तस्वीर ने इंटरनेट पर धूम मचा दिया है। 3 दिनों में इस तस्वीर को 98000 से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है तो वहीं 34 हजार से ज्यादा लोग इसे ट्वीट कर चुके है।

नई दिल्ली। अमेरिकी की पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जानी-जाती है। मिशेल ओबामा को स्टाइल आइकॉन के तौर पर देखा जाता है, लेकिन इस बार मिशेल ने कुछ ऐसा किया है कि इंटरनेट पर वो धूम मचा रही है। मिशेल के लेटेस्ट स्टाइल ने इंटरनेट को दीवाना बना दिया है। उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। 3 अप्रैल को अपलोड की गई इस तस्वीर को 98000 से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है तो वहीं 34 हजार से ज्यादा लोग इसे ट्वीट कर चुके है।

 नेचुरल हेयर स्टाइल में मिशेल

नेचुरल हेयर स्टाइल में मिशेल


मिशेल ओबामा अक्सर अपने हेयरस्टाइल के साथ प्रयोग करती रही हैं, लेकिन इस बार उनका जो लुक समाने आया है वो पहले कभी सामने नहीं आया। इस बार वो अपने प्राकृतिक बालों के साथ सबके सामने नजर आईं। उनके बाल अपने नेचुरल फॉम में थे, ठीक वैसे ही जैसे कैरेबियाई अश्वेत महिलाओं की होती हैं।

 फोटो हुई वायरल

फोटो हुई वायरल


घुंघराले बालों के साथ मिशेल ने एक जूड़ा बन रखा था और बालों को पोल्का डॉट के एक बैंड से बांध रखा था। मिशेल के इस कैरेबियन हेयरस्टाइल को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दीवाने हो गए। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

 ट्वीटर यूजर्स ने जताई खुशी

ट्वीटर यूजर्स ने जताई खुशी


इस तस्वीर को अपलोड करने वाली ट्वीटर्स यूजर्स मेगना ने लिखा है कि वे तीन सालों से इस तस्वीर का इंतज़ार कर रही थीं। उन्होंने मिशेल के इस लुक को बेहतरीन लुक करार दिया और लिखा कि उनका मानना है कि प्राकृतिक सुंदरता सबसे बेहतर है सबको इसे ही अपनाना चाहिए। वहीं एक और यूज़र ने लिखा कि मिशेल ओबामा अब जाकर असल मायने में अपनी ज़िंदगी जी रही हैं और इस यूज़र को इस बात की बेहद खुशी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+