पड़ोसन के इश्क में शादीशुदा शख्स ने घर के नीचे बनाई सुरंग, पति काम से जल्दी लौटा तब खुली पोल

नई दिल्ली। Underground Affair: प्यार में लोग सारी हदों को पार कर जाते हैं, लेकिन कभी-कभी यही प्यार जेल की हवा खाने पर भी मजबूर कर देता है। हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला मैक्सिको (Mexico) से सामने आया है जहां, एक शादीशुदा शख्स ने अपने पड़ोस की महिला से रिश्ता कायम रखने के लिए घर के नीचे सुरंग (Underground tunnel) बना दी। बता दें कि महिला भी शादीशुदा थी और पति के ऑफिस जाने के बाद सुरंग के रास्ते उसका प्रेमी घर पहुंच जाता था। हालांकि दोनों एक दिन रंगे हाथ पकड़े गए जिसके बाद घर के नीचे बनी सुरंग का खुलासा हुआ।

मैक्सिको के तिजुआना की घटना

मैक्सिको के तिजुआना की घटना

दरअरसल, मैक्सिको के तिजुआना (Tijuana) इलाके में इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है। लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि उनके इलाके में रहने वाला शख्स महिला के साथ नाजायज रिश्ता (Illegitimate relationship) रखने के लिए सुरंग खोद सकता है। सुरंग बनाने वाले युवक का नाम अल्बर्टो (Alberto) बताया जा रहा है, उसे अपने पड़ोस में रहने वाली महिला पामेला (Pamela) से प्यार हो जाता है जो अपने पति के साथ रहती थी। पामेला से अपना रिश्ता रखने के लिए अल्बर्टो ने अपने घर से लेकर प्रेमिका के घर एक गुप्त सुरंग तैयार कर दी।

पति के जाने के बाद महिला से मिलने आता था शख्स

पति के जाने के बाद महिला से मिलने आता था शख्स

पामेला के पति जॉर्ज के काम पर जाने के बाद अल्बर्टो सुरंग के रास्ते उससे मिलने घर पहुंच जाता था। हैरानी की बात यह है कि पामेला के पति को घर के नीचे सुरंग होने की जरा भी भनक नहीं लगी। एक दिन जॉर्ज काम से जल्दी घर लौट आया और उसने अपनी पत्नी के साथ अल्बर्टो को रंगे हाथ पकड़ लिया। जॉर्ज को देखते हुए अल्बर्टो एक काउच के पीछे छिप गया और वहां से अचानक गायब हो गया।

काम से जल्दी लौटा पति तो...

काम से जल्दी लौटा पति तो...

जॉर्ज ने इधर-उधर अल्बर्टो को बहुत खोजा लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं था। घर का हर कोना ढूंढने के बाद भी जब अल्बर्टो नहीं मिला तो उसके काउच के नीचे देखा। जॉर्ज को वहां जो दिखा उससे वह दंग रह गया। जॉर्ज ने देखा कि काउच के नीचे एक सुरंग है, जब वह सुरंग में उतरकर आगे तक गया तो पता चला कि यह अल्बर्टो का घर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुरंग को काफी सफाई से तैयार किया गया था।

कब बनाई गई थी सुरंग?

कब बनाई गई थी सुरंग?

अल्बर्टो और पत्नी पामेला की पोल खुलने के बाद आस-पास में रहने वाले पड़ोसियों का भी इसका पता चला। हालांकि अभी यह नहीं पता चल सका है कि सुरंग कितने वक्त पहले तैयार की गई थी लेकिन पकड़े जाने पर अल्बर्टो ने जॉर्ज को गुजारिश की कि वह उसकी पत्नी को अफेयर के बारे में न बताए। हालांकि जॉर्ज ने आल्बर्टो की बान नहीं सुनी और दोनों एक दूसरे से झगड़ने लगे। शोर सुन पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली।

यह भी पढ़ें: देवर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, अवैध संंबंध छिपाने के लिए मां ने कर दी अपने मासूम बेटे की हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+