देवर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, अवैध संंबंध छिपाने के लिए मां ने कर दी अपने मासूम बेटे की हत्या
Uttar Pradesh Crime News: हमीरपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हमीरपुर (Hamirpur) जिले में एक महिला ने अवैध संबंधों (illicit relationship) के चक्कर में अपने ही सात साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में महिला ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। हमीरपुर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह सात साल के बेटे ने अपनी मां को चाचा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद मां सर्वेश कुमारी ने बेटे हिमांशु की हत्या की साजिश रच डाली। सर्वेश कुमारी ने अपने बेटे हिमांशु की हत्या की, फिर उसके शव को पशुशाला में फेंक दिया।

बच्चे के मामा ने पिता पर लगाया था हत्या का आरोप
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि 19 दिसंबर की सुबह सात साल के हिमांशु का शव एक पशुशाला में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी थी। एसपी ने बताया कि हिमांशु के मामा की शिकायत पर पुलिस ने उसके पिता सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की तफ्तीश की तो पता चला कि लड़के का पिता सुरेश घटना के समय गांव में ही नहीं था। वहीं, हिमांशु पिछले गुरुवार से अपनी मां के साथ गालहिया गांव में रह रहा था।
महिला ने कबूला जुर्म, भेजी गई जेल
एसपी ने बताया कि हिमांशु की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने सब कुछ उगल दिया। महिला ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसी ने अपने बेटे की हत्या की है। एसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications